सीजी- छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कृष्ट योजना की काउंसलिंग निरस्त, विभाग ने की ये अपील – INA

CG Education News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की काउंसलिंग निरस्त कर दी गई है। इस योजना के जरिये शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की जानी थी। पूर्व में रायपुर जिला स्तर पर 14 जुलाई को काउंसलिंग होनी थी। 


इस संबंध में विभाग ने काउंसलिंग के लिये चयनित छात्रों और पालकों से निवेदन किया है कि शासन से जरूरी दिशा-निर्देश मिलने के बाद दोबारा काउंसलिंग की जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना का परिवर्तित रूप है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button