Sports- Donald Trump: महान लेब्रोन जेम्स को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा बवाल; माइकल जॉर्डन को क्यों बताया बेहतर? -#INA

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एनबीए के दिग्गज खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स पर निशाना साधा है। माइकल जॉर्डन और लेब्रोन जेम्स के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (G.O.A.T) चुनने के सवाल पर ट्रंप ने न सिर्फ जॉर्डन का समर्थन किया, बल्कि लेब्रोन को लेकर विवादित टिप्पणी भी कर दी। हाल ही में लेब्रोन जेम्स ने फ्री एजेंट के तौर पर फिलाडेल्फिया 76र्स से करार किया है। इससे पहले वह लॉस एंजिलिस लेकर्स, मियामी हीट और क्लीवलैंड कैवेलियर्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button