खबर शहर , सर्वर दे रहा धोखा: किसानों के सामने डीएपी और यूरिया का संकट, 15 दिन में भी न सुधरी व्यवस्था; लौट रहे खाली हाथ – INA


आगरा में पिछले पंद्रह दिनों से उर्वरक विक्रय के लिए बायोमेट्रिक करने वाली पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन काम नहीं कर रही हैं। किसान खाद के लिए सहकारी समिति और निजी उर्वरक दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी सर्वर डाउन रहा, इससे कई जगह किसानों को खाद मिला गया तो कहीं उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।