Sport : कौन हैं यश ठाकुर? जिनका 27 साल की उम्र में हुआ टी-20 डेब्यू, जानिए कैसा रहा है अब तक का सफर #INA

Who Is Yash Thakur: जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. इस मैच में यश ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला है. 27 साल के इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में अशोक शर्मा की जगह शामिल किया गया है, जिन्हें पिछले ही मैच में डेब्यू कैप सौंपी गई थी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि यश ठाकुर का करियर अब तक कैसा रहा है.
यश ठाकुर को मिली डेब्यू कैप
जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही सीरीज के पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की थी. मगर, फिर भी दूसरे मैच की प्लेइंग-11 में श्रेयस अय्यर ने बदलाव किया है. जी हां, जिम्बाब्वे के साथ खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में 27 साल के यश ठाकुर को डेब्यू कैप सौंपी गई है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को इस मुकाबले में अशोक शर्मा की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.
A dream realized ✨
Congratulations . Yash Thakur as he is all set . make his #TeamIndia debut 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d #ZIMvIND pic.twitter.com/IXBuP7rOfU
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
कौन हैं यश ठाकुर?
यश ठाकुर का जन्म 28 दिसंबर 1998 में पश्चिम बंगाल कोलकाता में हुआ. वह विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. यश ठाकुर ने 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 93 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका एक पारी में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 44 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है.
यश ठाकुर ने 57 लिस्ट-ए मैचों में 90 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 53 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. इसके अलावा 74 T20 मैचों में यश ठाकुर ने 110 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 16 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. यश ठाकुर दाएं हाथ से तेज और वेरिएशन के साथ गेंदबाजी करते हैं.
दूसरे T20I मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारतीय क्रिकेट टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी
ये भी पढ़ें: कब खत्म होगा इंतजार! अगली बार मैदान पर कब उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
कौन हैं यश ठाकुर? जिनका 27 साल की उम्र में हुआ टी-20 डेब्यू, जानिए कैसा रहा है अब तक का सफर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,