Sport : IND vs ZIM: ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, जिम्ब्बावे के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाते ही रचा इतिहास #INA

IND vs ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 25 जुलाई (शनिवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स कल्ब में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस हार गए और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. अभिषके शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर ईशान किशन आए. उन्होंने पहले वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाया और इसके बाद सिर्फ 2 रन बनाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया.

ईशान किशन ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

दरअसल, इस मैच में टीम इंडिया के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल कर दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ईशान में हरारे में सिर्फ 2 रन बनाते ही, ये खास उपलब्धि हासिल की है. ईशान किशन ने इस मुकाबले सिर्फ 2 रन बनाने के साथ ही अपने 1500 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं.  

ईशान किशन का इससे पहले रिकॉर्ड 

ईशान किशन ने अब तक भारत के लिए 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 53 पारियों में 1 शतक और 11 अर्धशतकों के साथ 1498 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 28.8 का रहा और स्ट्राइक रेट 145.6 का रहा है. आज इस मुकाबले में सिर्फ 2 रन बनाकर उन्होंने अपने 1500 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए हैं. 

भारत-जिमब्बावे दूसरे टी20 मैच का हाल

इस समय क्रीज पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बने हुए हैं. इन दोनों ने मिलकर अब तक 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं. ईशान ने अब तक सिर्फ 25 बॉल में 5 चौकों के साथ 35 रन बना लिए हैं. वहीं अय्यर 17 बॉल में 3 चौकों के साथ 19 रन बना चुके हैं.

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीकरियरमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकशून्यचौकेछक्के
1रोहित शर्मा2007–20241591514231121*32.05140.8953212383205
2विराट कोहली2010–20241251174188122*48.69137.041387369124
3सूर्यकुमार यादव2021–2026113107327211736.35162.944257297179
4हार्दिक पांड्या2016–2026138109228871*28.24145.91094168126
5केएल राहुल2016–202272682265110*37.75139.12222519199
6शिखर धवन2011–2021686617599227.92126.36011219150
7अभिषेक शर्मा*2024–202655*53161913531.74188.692117162104
8महेंद्र सिंह धोनी2006–2019988516175637.60126.1302111652
9सुरेश रैना2006–20187866160510129.18134.8715314558
10तिलक वर्मा*2023–202658*541574120*42.54143.7428412180
11ईशान किशन*2021–202654*53149810328.80145.57111315275

ये भी पढ़ें : ‘उसे इतना हाइप मत करो…’ वैभव सूर्यवंशी पर दिनेश कार्तिक का बयान हुआ वायरल, गुस्से में लगाई एक्स क्रिकेटर्स की क्लास

IND vs ZIM: ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, जिम्ब्बावे के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाते ही रचा इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button