खबर शहर , एमबीए छात्र ने दी जान: तमंचे से कनपटी पर मारी गोली, घर के आंगन में खून से सनी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम – INA

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला कंचन में शनिवार देर शाम एक एमबीए छात्र ने तमंचे से कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेला था। परिजन जब काफी देर बाद घर लौटे तो वह आंगन में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही शहर की एक बाइक एजेंसी पर नौकरी भी करता था। परिजनों के अनुसार दीपक पिछले तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था, लेकिन उसने अपनी परेशानी की वजह किसी को नहीं बताई।

मृतक के पिता रोहन सिंह ने बताया कि बेटे के व्यवहार में बदलाव नजर आ रहा था। कई बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। शनिवार शाम घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान उसने तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मार ली।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button