विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रतिभागियों से पीएम का संवाद:चीन से लगी बॉर्डर के 74 गांव घूमकर लौटे 400 युवा, उत्तराखंड-हिमाचल-लद्दाख के अनुभव बताए- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत कर रहे हैं। देशभर के 403 युवा भारत के बॉर्डर एरिया में बसे 74 गांव घूमकर लौटे हैं। चर्चा के दौरान पीएम ने कहा- जब सीमा का गांव समृद्ध होता है, तब राष्ट्र की सुरक्षा भी मजबूत होती है और विकास भी। पीएम ने ने युवाओं को संदेश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में उनकी भागीदारी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। यही इस इवेंट का मूल मंत्र है। इस इवेंट का मकसद बॉर्डर एरिया पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि युवाओं को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक महत्व समझाया जा सके। वाइब्रेंट विलेज इवेंट माय भारत के जरिए आयोजित किया गया था। पीएम मोदी ने कहा था कि देश के बॉर्डर एरिया में बसे गांव सबसे आखिरी नहीं बल्कि पहले गांव हैं। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट विलेज शामिल थे इस साल का विकसित वाइब्रेंट विलेज इवेंट 4 जून से 30 जून तक दो फेज में किया गया था। इसके तहत लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट बॉर्डर गांवों को शामिल किया गया। देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से ज्यादा युवाओं का चयन नेशनल लेवल पर ऑनलाइन क्विज के जरिए हुआ था। इसमें तीन लाख से ज्यादा ने भाग लिया था
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |