बरेली के प्रेमनगर इलाके की एक महिला ने आईवीआरआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे को फंसाकर दो लाख रुपये की वसूली कर ली। दोबारा वसूली करने के लिए यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर नई शिकायत कर दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर सीओ प्रथम ने जांच की तो हनी ट्रैप गिरोह की कलई खुल गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सैनिक कॉलोनी निवासी अभिषेक ने सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को बताया कि 28 अप्रैल को एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर उसके खिलाफ थाना बारादरी में शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया कि अवैध वसूली के लिए ये सब किया गया। अभिषेक के मुताबिक, महिला ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये लिए थे। जब महिला ने और रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। तब महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें- सुहागरात पर दूल्हे की मौत: लाल जोड़े में दुल्हन, ये बात समझ अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन; इस कारण गई जान
आठ जुलाई को बारादरी थाने में महिला ने दोबारा शिकायत कर दी और इस बार उनसे फिर दो लाख रुपये की मांग की गई। अभिषेक से अमृत कौर और उसके साथियों ने कहा कि रुपये नहीं दिए तो जेल जाने के लिए तैयार रहना। सीओ ने मामले की जांच की तो महिला तकनीकी रूप से फंस गई।