Sport : IND vs ZIM: मयंक यादव ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय, भुवी की कर ली बराबरी #INA

IND vs ZIM: भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की करीब 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. उन्होंने अपनी वापसी सीरीज में ही इतिहास रच दिया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. इसके बाद जब जिम्बाब्वे बल्लेबाजी करने उतरी, तो पारी की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने विकेट लेकर इतिहास रच दिया. मयंक अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में दिग्गज भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
T20I में सबसे ज्यादा बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मयंक यादव
मयंक यादव टी20 इंटरनेशनल मैच में पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. मयंक ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे की पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट आउट कर पवेलियन भेजा. इसी के साथ मयंक ने 3 बार टी20 इंटरनेशनल मैच में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा कर दिया. मयंक ने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली.
मयंक यादव ने भुवनेश्वर कुमार यादव की कर ली बराबरी
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पारी की पहले गेंद पर भारत की ओर से इससे पहले सबसे ज्यादा बार विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज था. भुवी ने 3 बार यह कारनामा किया था. अब मयंक यादव ने 3 बार यह कमाल कर उनकी बराबरी कर ली है. इनके बाद भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नंबर आता है, जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर 2-2 बार विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है. वहीं, दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी एक बार यह कीर्तिमान बनाकर इस लिस्ट में शामिल हैं.
Same bowler, same batter, same exact first-ball result 🔥
Mayank Yadav dismisses Brian Bennett on the very first ball… AGAIN 😮
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/SkfYVRzWEh
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
T20 इंटरनेशनल मैच में पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार: 3 बार
- मयंक यादव: 3 बार
- हार्दिक पांड्या: 2 बार
- अर्शदीप सिंह: 2 बार
- रविचंद्रन अश्विन: 1 बार
T20I मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने मयंक यादव
मयंक यादव इस सीरीज के पहले ही मैच में एक और इतिहास रचा था. पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को टीम पहले बल्लेबाजी की थी. उस मैच की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को ही आउट कर एक बड़ा कीर्तिमान रचा था. दरअसल मयंक टी20 इंटरनेशनल मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज बने थे. उन्होंने अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की बराबरी की थी. अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (नासाउ) में USA के शयान जहांगीर को मैच की पहली गेंद पर आउट करने का कारनामा किया था. इसके बाद, एशिया कप 2025 (दुबई) में हार्दिक पंड्या ने मैच की पहली गेंद पर पाकिस्तान के सैम अयूब को आउट करने का कीर्तिमान बनाया था. अब मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2026 में इस उपलब्धि को हासिल की है.
T20 इंटरनेशनल मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अर्शदीप सिंह – शयान जहांगीर (यूएसए) को आउट किया, नासाउ, टी20 वर्ल्ड कप 2024
हार्दिक पंड्या – सैम अयूब (पाकिस्तान) को आउट किया, दुबई, एशिया कप 2025
मयंक यादव – ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) को आउट किया, हरारे, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को लग सकता है तगड़ा झटका, कई बड़े प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस
IND vs ZIM: मयंक यादव ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय, भुवी की कर ली बराबरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,