Sport : IND vs SL: भारत और श्रीलंका की कुछ ही दिन में टेस्ट में होगी भिड़ंत, जानें कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

IND vs SL: भारतीय टीम का अपना सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका अगले महीने अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर देगी. बता दें कि टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी. जबकि 4 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी, तो चलिए जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

कैसा है भारत बनाम श्रीलंका का टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड?

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने कुल 22 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका की टीम सिर्फ 7 टेस्ट मैच जीतने में कामयाब हुई है. वहीं 17 मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है. देखा जाए तो टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. 

श्रीलंका की धरती पर भारत का रहा है टेस्ट में दबदबा

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ इन 22 मैचों में से 13 टेस्ट मैच अपने घर जीतने में कामयाब हुई है. वहीं श्रीलंका की टीम घर से बाहर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. ये आंकड़े बता रहे हैं कि टीम इंडिया का श्रीलंका की धरती पर भी दबदबा रहा है. 

टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. यह सीरीज भारत और श्रीलंका दोनों टीमें के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. टीम इंडिया को WTC फाइनल की ओर अपना कमद बढ़ाना है तो उन्हें हर हाल में इस सीरीज को जीतना होगा. भारतीय टीम साल 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलेगी.पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में 9 साल पहले भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से सूफड़ा साफ किया था. बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त WTC में पांचवे नंबर पर मौजूद है. जबकि श्रीलंका की टीम छठें नंबर पर है. 

चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई किसी भी वक्त टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकती है. हालांकि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी हुई है, क्योंकि कई खिलाड़ी चोटिल हैं और इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. वहीं हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा साई सुदर्शन भी इंजरी से उबर रहे हैं. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कल यानी 28 जुलाई (मंगलवार) को किया जा सकता है. इस सीरीज में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हो सकती है. अब देखने वाली बात होगी कि श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए किन-किन खिलाड़ियों को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिलती है. 

यह भी पढ़ें:  ‘अभिषेक शर्मा का 5 मैचों में बेस्ट स्कोर 16 रन…,’ पूर्व भारतीय दिग्गज ने संजू सैमसन को लेकर सेलेक्टर्स पर साधा निशाना

IND vs SL: भारत और श्रीलंका की कुछ ही दिन में टेस्ट में होगी भिड़ंत, जानें कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button