Sport : IND vs SL : इन 3 खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स ने किया दरकिनार, नाम पर भी नहीं की चर्चा, जानिए बाहर करने की वजह? #INA

IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है, वहां पर टीम इंडिया श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. जो कि 27 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज के लिए आज भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया का स्क्वाड चुन लिया है. इस सीरीज के लिए एक बार फिर से शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है. वहीं टीम की उपकप्तानी केएल राहुल के हाथों में है. इस सीरीज में सबसे चौंकाने वाला नाम ऑलराउंडर सारांश जैन का है, जिन्होंने 33 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाई है. ये उनका भारत के लिए मेडन कॉल अप है. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज यानी 28 जुलाई की सुबह सेलेक्टर्स द्वारा चुने गए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया. बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है. टीम में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को बतौर विकेटकीपर मौका दिया गया है. वहीं टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है. लेकिन इस टीम में तीन ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें पूरी तरह से तलकिनार किया गया है, जिनके नाम पर भी चर्चा नहीं हुई है. ये खिलाड़ी कौन हैं, आइए इस बारे में जानते हैं. 

टीम इंडिया के स्क्वाड से दरकिनार किए गए खिलाड़ी

भारतीय सेलेक्टर्स ने श्रीलंका दौर के लिए तीन खिलाड़ियों को दरकिनार किया है. इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम हर्ष दुबे का है. वहीं दूसरा नाम उस अनुभवी खिलाड़ी का है, जिसके काफी दिनों से टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद थी. वो कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी है. इस लिस्ट में तीसरा नाम उनका है, जिनकी हाल ही में शादी हुई है, वो भारतीय पेसर आकाशदीप हैं. इन तीनों खिलाड़ियों को भारतीय सेलेक्टर्स ने मौका नहीं दिया है. इन खिलाड़ियों के नाम पर भी चर्चा नहीं की गई है. इनक नहीं चुने जाने की वजह साफ है कि, वो अन्य खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे और भविष्य की टीम की ओर देख रहे हैं, इसलिए इनको दरकिनार किया गया है.

1 – हर्ष दुबे – भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेले गए एकमात्र टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था. लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की थी लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया. उनके नाम पर भी चर्चा नहीं हुई, जबकि उन्हें सिर्फ स्क्वाड में रखा और खेलने का मौका भी नहीं दिया गया.

2 – मोहम्मद शमी – टीम इंडिया के अनुभवी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भारतीय टीम में वापसी करने और उनको बीसीसीआई और चयनकर्ताओं द्वारा आखिरी मौका मिलने की खबरें काफी तेजी से आ रही थीं, लेकिन इस सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए उनके नाम पर भी चर्चा नहीं की गई है. शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट में 229 विकेट लिए हैं. 

3 – आकाशदीप – भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाशदीप को भी भारत की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है. कुछ समय पहले तक वो टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में थे. अब उनके नाम पर भी चर्चा नहीं हुई है. आकाश ने भारत के लिए 10 टेस्ट में 28 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें : श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल को मिली अहम जिम्मेदारी, 2 नए खिलाड़ियों को मिली जगह

IND vs SL : इन 3 खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स ने किया दरकिनार, नाम पर भी नहीं की चर्चा, जानिए बाहर करने की वजह?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button