Sport : 'मैं चूहों की रेस में शामिल नहीं होता…', संजू सैमसन ने इंडियन टीम में जगह को लेकर दिया बयान, बोले- 'मैंने हासिल कर लिया है' #INA

Sanju Samson Big Statement: टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर शामिल तो किया गया था, लेकिन पहला मैच खिलाने के बाद प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया. फिर जिम्बाब्वे सीरीज का तो वह हिस्सा भी नहीं थे. वैभव सूर्यवंशी ने प्लेइंग-11 में उनकी जगह ली और अब क्रिकेट के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वैभव के आने के बाद अब संजू की वापसी की उम्मीद ही नहीं है. इस बीच संजू सैमसन ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह चूहों की रेस में शामिल नहीं होना चाहते.
क्या बोले संजू सैमसन?
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने जियोस्टार को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई बड़े बयान दिए हैं. संजू ने इस दौरान कहा है कि वह 2026 के बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह चल रही चूहों की रेस का हिस्सा नहीं बनेंगे.
उन्होंने कहा, “मुझे महसूस हुआ है कि हमारी रेस में चूहों की रेस लगी है. मैंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही तय कर लिया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा. मैं सिर्फ खेल का लुत्फ लेना चाहता हूं. मैं इस समय 31 साल का हूं और मैंने काफी कुछ हासिल कर लिया है. अब मेरे पास क्रिकेट के कुछ साल बचे हैं. इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं अपनी शर्तों पर खेलूंगा. कोई मुझे नहीं बताएगा कि कैसे बल्लेबाजी करनी है और कैसे खेलना है. संजू ही संजू के लिए तय करेगा.”
🔴I WON’T BE PART OF THIS SELECTION RAT RACE – SANJU SAMSON🤯
Sanju said🎙️: He doesn’t want . be part of the constant “rat race” for selection anymore. Instead of worrying about competition or proving himself repeatedly, he wants . enjoy his cricket, stay true . his game, and… pic.twitter.com/KAickjJ3kG
— Sam (@cricsam02) July 27, 2026
विराट कोहली को लेकर बोले संजू सैमसन
संजू सैमसन ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, ‘मैं और विराट भाई इंडियन टीम के कैंप के दौरान जिम में साथ वर्कआउट कर रहे थे और मैंने उनसे पूछा, ‘पाजी, मुझे क्या करना चाहिए? मुझे भी कुछ बताइए. उन्होंने मुझे बताया कि लाइफस्टाइल बहुत अहम भूमिका निभाती है. अगर आप इंटरनेशनल क्रिकेटर बनना चाहते हैं, तो आपको एक अलग तरह की लाइफस्टाइल अपनानी होगी. उन्होंने अपने सफर में जो चीजें उनके काम आईं, वे मेरे साथ शेयर कीं और कहा, ‘यह खाना आपके शरीर को रिकवर करने में मदद करेगा और यह नहीं करेगा. अगर आप अगले 10 सालों तक यह अनुशासन बनाए रखते हैं, तो आपका करियर बहुत शानदार होगा. मैंने एक-डेढ़ साल तक इसे फॉलो किया, लेकिन उसके बाद मैं इसे जारी नहीं रख पाया’.
संजू सैमसन को किया गया ड्रॉप
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. संजू ने मेगा इवेंट में संजू ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे. उन्होंने 5 मैच खेले थे, जिसकी 5 पारियों में 321 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया था. मगर, फिर आयरलैंड दौरे पर खेले गए 2 मैच में उनका बल्ला नहीं चला और फिर इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पहला मैच खिलाया गया और आखिरी टी-20 मैच खिलाया गया.
फिर जिम्बाब्वे सीरीज का वह हिस्सा नहीं रहे. वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए इंग्लैंड में संजू को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया था. जिसके बाद से ही सवाल खड़े होने लगे कि भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू को आखिर 3-4 खराब पारियों की बदौलत ड्रॉप क्यों कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: कौन हैं सारांश जैन? 33 साल की उम्र में मिला टीम इंडिया में मौका, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन
'मैं चूहों की रेस में शामिल नहीं होता…', संजू सैमसन ने इंडियन टीम में जगह को लेकर दिया बयान, बोले- 'मैंने हासिल कर लिया है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,