Sport : कौन हैं सारांश जैन? 33 साल की उम्र में मिला टीम इंडिया में मौका, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन #INA

Who Is Saransh Jain: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. 15 सदस्यीय इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिला है, जिसका नाम भी शायद आपने पहले सुना होगा. मगर, वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए और उनकी जगह 33 साल के सारांश जैन को मौका मिला है. ये साराश के लिए टीम इंडिया में पहला मौका है. उम्मीद रहेगी कि सारांश को श्रीलंका में डेब्यू का मौका मिल सकता है, क्योंकि ये वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं. मगर, आइए इससे पहले आपको सारांश जैन के बारे में विस्तार से बताते हैं और जानते हैं कि उनके डोमेस्टिक रिकॉर्ड्स कैसे हैं.
कौन हैं सारांश जैन?
भारतीय टीम में कॉलअप हासिल करने वाले सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था. इस खिलाड़ी ने पिछले 2 डोमेस्टिक सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन: सारांश ने 2025-26 के रणजी सीजन में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए मात्र 7 मैचों में 2.64 की शानदार इकोनॉमी से 30 विकेट चटकाए. इससे पिछले सीजन में भी उन्होंने 8 मैचों में 35 विकेट अपने नाम किए थे.
दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में सेंट्रल जोन की तरफ से खेलते हुए सारांश ने साउथ जोन के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपना लोहा मनवाया था, जिससे विरोधी टीम महज 149 रनों पर सिमट गई थी. इसके अलावा ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ भी वे 6 विकेट हॉल ले चुके हैं.
🚨 . 🚨#TeamIndia’s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
सारांश जैन के आंकड़ों पर डालिए नजर
सारांश जैन ने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 85 पारियों में 31.75 के औसत से 2223 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं. इस दौरान उन्होंने 97 पारियों में 27.30 के औसत से 188 विकेट झटके हैं. जैन ने 47 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17.83 के औसत से 553 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक लगाया है. इसके अलावा 45 पारियों में 42.57 के औसत से 38 विकेट भी लिए हैं. सारांश जैन ने 20 T20 मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 37 रन बनाए हैं और 17 पारियों में 19.11 के औसत से 18 विकेट चटकाए हैं.
श्रीलंका की पिचों पर है खेलने का अनुभव
सारांश जैन को श्रीलंका की पिचों पर खेलने का अच्छा मौका है. वह हाल ही में इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया था. जुलाई 2026 की शुरुआत में श्रीलंका ए के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चार दिवसीय मैचों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. एक मुकाबले में जहां उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ पहली पारी में 70 रनों की नाबाद पारी खेली और 6 विकेट (पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 2) झटके. श्रीलंका की टर्निंग पिचों पर खेलने का उनका ताजा अनुभव भारतीय टीम के काम आ सकता है.
Saransh Jain has earned his maiden Test call-up 👏
Take a look at the new off-spinner, who set the stage on fire with his stunning 5/49 in the Duleep Trophy final. 👌 pic.twitter.com/VIlTxFDhAy
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 28, 2026
डेब्यू का मौका मिलना लगभग तय
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इस सीरीज में सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिलना तय माना जा रहा है. दरअसल, सारांश को भारतीय दल में वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया है, जो टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में काफी मजबूती देते थे. ऐसे में अब सारांश की ऑफ स्पिन और बल्लेबाजी उन्हें सुंदर का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट बनाती है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट श्रीलंका दौरे पर इस 33 वर्षीय खिलाड़ी को डेब्यू कैप सौंप सकती है.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल को मिली अहम जिम्मेदारी, 2 नए खिलाड़ियों को मिली जगह
कौन हैं सारांश जैन? 33 साल की उम्र में मिला टीम इंडिया में मौका, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,