Sport : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत जीत चुका है 10 मेडल्स, जानिए किस खेल में किस खिलाड़ी ने लहराया है तिरंगा #INA

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिए काफी अच्छी रही है. भारत ने 5 दिन के अंदर ही 10 मेडल जीत लिए हैं और मेडल टैली में भारत 8वें स्थान पर है. इस इवेंट में भारत का पहला पदक पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडलजीतकर हासिल किया, जबकि देश के लिए पहला गोल्ड मेडल वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता. इसके बाद से भारत अब तक बीते पिछले 5 दिनों में 10 मेडल जीत चुका है. तो आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस एथलीट ने, किस खेल में और कौन सा मेडल जीता है.

मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत को गौरव महसूस कराया. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया. महिला 48 किलोग्राम भारवर्ग में उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों वर्गों में बेहतरीन लिफ्ट लगाकर प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया. चानू ने पूरे मुकाबले के दौरान अनुभव, ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर वह पोडियम के शीर्ष पर पहुंचीं. इस जीत के साथ भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का खाता खुला और पूरे भारतीय दल का मनोबल भी बढ़ा.

शर्मिला ढांकर ने दिलाया दूसरा गोल्ड

भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला ढांकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला शॉट पुट F57 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपने बेहतरीन थ्रो के दम पर सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. पूरे इवेंट के दौरान शर्मिला ने शानदार लय और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, जिससे वह शुरुआत से ही पदक की प्रबल दावेदार बनी रहीं. निर्णायक प्रयास में उन्होंने बेहतरीन दूरी तक गोला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. शर्मिला ढांकर की इस जीत से पूरे भारतीय दल और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई.

राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर मेडल

भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी ने देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है. ये भारत का दूसरा सिल्वर मेडल हैं. मुथुपंडी राजा ने स्नैच राउंड में अपने दूसरे प्रयास में 126 किलो वजन उठाकर बढ़त हासिल की थी. इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में भी उन्होंने दूसरे प्रयास में 160 किलो वजन उठा लिया. उन्होंने कुल 286 किलो वजन उठाकर भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया. उन्हें 2019 में कोहनी की गंभीर चोट लगी थी और 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाए लेकिन अब उन्होंने धमला मचा दिया है. 

ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष 60 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदक अभियान को मजबूती दी. फाइनल मुकाबले में उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों स्पर्धाओं में बेहतरीन लिफ्ट लगाईं और पूरे प्रतियोगिता के दौरान पदक की दौड़ में बने रहे. निर्णायक प्रयासों में ऋषिकांत ने शानदार संयम और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कुल वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया. हालांकि गोल्ड मेडल उनसे थोड़ा दूर रह गया, लेकिन उनका सिल्वर मेडल भारत के लिए बेहद अहम साबित हुआ.

ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल

23 साल की ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच कैटेगरी में कॉम्पिटिशन की शुरुआत की और अपने पहले ही प्रयास में 82kg का वजन आसानी से उठा लिया. अगले दो प्रयासों में उन्होंने क्रमशः 85kg और 88kg वजन उठाया. क्लीन एंड जर्क सेक्शन में ज्ञानेश्वरी ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए 103kg वजन उठाया, जिससे वह महिलाओं के 53kg फाइनल में लीडरबोर्ड पर सबसे ऊपर पहुंच गईं. मगर, फिर डिडिह ने क्लीन एंड जर्क राउंड में अपनी पहली कोशिश में 105kg वजन उठाया और ज्ञानेश्वरी को दूसरे स्थान पर धकेल दिया.

सर्वेश कुमारे ने हाई जंद में जीता सिल्वर मेडल

भारतीय हाई जम्पर सर्वेश कुशारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. फाइनल में उन्होंने लगातार सफल छलांगें लगाकर खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा. 31 साल के कुशारे ने 2.25 मीटर की जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया है. 

अजय बाबू ने जीता सिल्वर मेडल

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रहने वाले अजय बाबू ने स्नैच में 149 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 181 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 330 किलोग्राम का भार रिकॉर्ड किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. स्नैच राउंड में अजय बाबू की शुरुआत शानदार रही. उन्होंने पहले प्रयास में 145 किलोग्राम आसानी से उठा लिया. दूसरे प्रयास में 149 किलोग्राम उठाने से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में उसी वजन को सफलतापूर्वक उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड बना दिया.

हालांकि मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने अपने अंतिम प्रयास में 184 किलोग्राम उठाकर कुल 331 किलोग्राम के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया. नतीजन, भारत अजय सिर्फ एक किलोग्राम के वजह से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए.

झंडु कुमार ने भारत को दिलाया पहला मेडल

भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है. इसके साथ ही उन्होंने पैरा खेलों में भारत के मेडल टैली का खाता भी खोल दिया है. झंडू ने पहली कोशिश में 180 किलो वजन उठाया फिर उन्होंने इसलके बाद 196 किलो जन उठाया. उन्होंने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ग में 190 किलोग्राम वजन भारत के लिए बॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 

बिंदियारानी देवी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महिलाओं का 58 किलोग्राम भार वर्ग में बिंदियारानी देवी ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता और देश का नाम रौशन किया. महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने ये मेडल अपने नाम किया. बिंदियारानी देवी ने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा वजन उठाकर कुल 199 किग्रा भार के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. ज्ञानेश्वरी ने पहले 107 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया.

शिल्पा के. शायला ने दिलाया बॉन्ज

शिल्पा के. शायला ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला शॉट पुट F57 वर्ग के फाइनल में यादगार प्रदर्शन किया. कर्नाटक की इस पैरा एथलीट ने अपने सभी प्रयासों में शानदार तकनीक और संयम दिखाया. उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 7.26 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन शुरुआती नतीजों में वह चौथे स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं. हालांकि, प्रतियोगिता खत्म होने के बाद भारतीय दल ने नाइजीरिया की खिलाड़ी यूकारिया इयियाज़ी के एक थ्रो पर आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराई. समीक्षा के बाद अधिकारियों ने उस थ्रो को फाउल करार दिया, जिससे नाइजीरियाई खिलाड़ी की वैध कोशिश रद्द हो गई। इसके बाद संशोधित परिणामों में शिल्पा को ब्रॉन्ज मेडल दे दिया गया.

क्रमांकखिलाड़ीखेल/स्पर्धापदक
1मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा)🥇 गोल्ड
2शर्मिला ढांकरपैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)🥇 गोल्ड
3ऋषिकांत सिंहवेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा)🥈 सिल्वर
4मुथुपांडी राजावेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा)🥈 सिल्वर
5ज्ञानेश्वरी यादववेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा)🥈 सिल्वर
6सर्वेश कुशारेएथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)🥈 सिल्वर
7वल्लुरी अजय बाबूवेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा)🥈 सिल्वर
8झंडू कुमारपैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हेवीवेट)🥉 ब्रॉन्ज
9बिंदियारानी देवीवेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा)🥉 ब्रॉन्ज
10शिल्पा के. शायलापैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)🥉 ब्रॉन्ज

ये भी पढ़ें: कौन हैं सारांश जैन? 33 साल की उम्र में मिला टीम इंडिया में मौका, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत जीत चुका है 10 मेडल्स, जानिए किस खेल में किस खिलाड़ी ने लहराया है तिरंगा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button