Sport : 'जैसे कोई गोली हवा को चीर रही हो…' रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- 'हार्दिक पांड्या तो धोनी के आस-पास भी नहीं है' #INA

MS Dhoni and Hardik Pandya : भारत के पूर्व कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी लोकप्रियता दुनिया भर के तमाम फैंस के सिर चढ़कर बोलती है. उन्होंने भारत के लिए टी20 और वनडे वर्ल्ड कप दोनों बतौर कप्तान जीता है. उनकी कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में भी टीम नंबर 1 रही है. वो अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं. आईपीएल 2026 में उन्हें खेलेते हुए देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब रहे थे, लेकिन वो इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए. हर आईपीएल सीरीज को उनका आखिरी सीजन बताया जाता है लेकिन धोनी हैं कि, आईपीएल से रिटायर्ड होने का नाम नहीं ले रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर भारत के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी काफी पॉपुलर हैं. वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में ट्रॉफी भी दिलाई है. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या इंडियन क्रिकेट टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं. उनके जैसा भारत को कोई दूसरा पेस ऑलराउंड़र नहीं है, जो इनती तेज गति से बॉल डाल सके और बल्लेबाजी में टीम के लिए छक्के-चौकों की बरसात कर सके. हार्दिक का आईपीएल ट्रेड इन दिनों चर्चाओं का विषय है.
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर अब महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स में जाना चाह रहे हैं. उनके एमआई से सीएसके में ट्रे़ड होने की खबरें लगातार आ रही हैं. इस सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने महेंद्र सिंह धोनी की पावर हिटिंग पर बड़ा बयान दिया है. एक निजी पॉडकॉस्ट में बात करते हुए उन्होंने बताया कि हार्दिक पांड्या पारव हिटिंग के मामले में धोनी के आप पास भी नहीं हैं. उनसे जब धोनी और पांड्या के कम्पेरिजन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं.
रॉबिन उथप्पा ने धोनी और हार्दिक पर दिया बड़ा बयान
रॉबिन उथप्पा ने कहा कि, ‘जब मैं कहता हूं कि धोनी बॉल को बहुत जोर से मारता था, तो मेरा मतलब है बहुत जोर से, जैसे आज की दुनिया में कोई नहीं मारता है. हार्दिक पांड्या तो उनके आस-पास भी नहीं हैं. यह समझने के लिए आपको यंग माही को लाइव देखना होगा. एक बॉलर के तौर पर आप सच में अपनी जान के लिए डर जाते थे. मुझे चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया A का एक प्रैक्टिस सेशन याद है. मुनाफ पटेल चोट लगने से पहले लंबे रन-अप के साथ 145–155 km/h की स्पीड से बॉलिंग कर रहे थे. आधे घंटे तक माही बॉल को स्टेडियम के बाहर मारते रहे. उनके बैट से निकलने वाली आवाज अविश्वसनीय थी, ऐसा लग रहा था जैसे कोई गोली हवा को चीर रही हो’.
🚨 Robin Uthappa: “Players Like Hardik Pandya Don’t Come Anywhere Close . Young MS Dhoni’s Power-Hitting.”🚨
Robin on Young Mahi: When I say he hit the ball really hard, I mean really hard, like nobody, even in today’s world. Hardik Pandya isn’t even close. You had . see a… pic.twitter.com/c1yPsb2jc0
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) July 27, 2026
धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 4876, 10773,5439 रन बनाए हैं. उनके नाम 16 अंतरराष्ट्रीय शतक और 108 अर्धशतक दर्ज हैं.
हार्दिक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
हार्दिक पांड्या ने 11 टेस्ट में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 532 रन बनाए. वहीं 94 वनडे में 11 अर्धशतकों के साथ 1904 रन बनाए हैं. वहीं 138 टी20 मुकाबलों में 10 अर्धशतक के साथ 2955 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट 17, वनडे में 91 और टी20 में 114 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें : ‘मैंने एक-डेढ़ साल तक…’ फ्लो-फ्लो में विराट कोहली पर ये क्या बोल गए संजू सैमसन, वायरल हुआ बयान
'जैसे कोई गोली हवा को चीर रही हो…' रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- 'हार्दिक पांड्या तो धोनी के आस-पास भी नहीं है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,