Technology, AI Chatbots: बच्चों में एआई चैटबॉट्स की लत लगाने वाले फीचर्स होंगे बैन, अमेरिका में ‘एडिक्टिव डिजाइन’ बिल पेश — INA

आज के डिजिटल युग में, जब कोई किशोर मानसिक उथल-पुथल या तनाव से गुजरता है, तो वह अक्सर इंसानों से बात करने के बजाय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) चैटबॉट्स की शरण में चला जाता है। मशीनें वाकई एक दोस्त की तरह मदद कर रही हैं, या फिर हमें एक खतरनाक लत की ओर धकेल रही हैं, ये वाकई में एक गंभीर सवाल बना हुआ है। इसी गंभीर खतरे को भांपते हुए अमेरिका में एक बेहद अहम विधेयक पेश किया गया है, जो एआई (AI) कंपनियों की जवाबदेही तय करने और उनकी मनमानी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अमेरिका के वर्मोंट से डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि बेका बालिंट ने ‘एडिक्टिव डिजाइन एक्ट’ नाम से यह बिल पेश किया है। इस बिल का सीधा सा उद्देश्य टेक कंपनियों को ऐसे एआई फीचर्स बनाने से रोकना है, जो नाबालिगों को मानसिक और भावनात्मक रूप से इन मशीनों पर निर्भर बना देते हैं।