Sport : 'ये बात उसे असाधारण खिलाड़ी बनाएगी…', रॉबिन उथप्पा ने दिग्गज से की वैभव सूर्यवंशी की तुलना, 'उनकी टैक्निक ब्रैडमैन जैसी है' #INA

Robin Uthappa On Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया. 15 साल की उम्र में ही वैभव जब मैदान पर उतरते हैं, तो वो सामने वाले गेंदबाजों के लिए खौफ का सबब बन जाते हैं. क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त वैभव की ही चर्चा है. एक के बाद एक खिलाड़ी उनपर बयान दे रहा है. इसी कड़ी में अब पूर्व भारतीय किकेटर रॉबिन उथप्पा ने भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने तो इस युवा खिलाड़ी की तुलना डॉन ब्रैडमैन से की है.

डॉन ब्रैडमैन से की वैभव सूर्यवंशी की तुलना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के बारे में बात की है. उनका मानना है कि वैभव की बैटिंग टैक्निक सर डॉन ब्रैडमैन से मिलती है. 2 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले रॉबिन उथप्पा ने वीडियो में कहा, “अभी यह कहना मुश्किल है. हमने अभी तक यह नहीं देखा है कि वैभव जो कर रहे हैं, उस पर गेंदबाज कैसे रिएक्ट करते हैं. लोग अभी भी उनकी बल्लेबाजी के अंदाज को समझने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा. क्योंकि जब ब्रैडमैन उस तरह से बल्लेबाजी करते थे, तो गेंदबाज ‘बॉडी-लाइन’ बॉलिंग का सहारा लेते थे. वैभव की तकनीक ब्रैडमैन जैसी ही है, जिसमें वह लगभग कभी LBW आउट नहीं होते थे.”

ऐसा किया तो असाधारण खिलाड़ी बन जाएंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी एक आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो पहली गेंद से ही छक्का लगाने को देखते हैं. इस खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत छक्के से की और ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, जैसे तमाम बड़े गेंदबाजों के सामने भी ये 15 साल का खिलाड़ी डटकर छक्के लगाता है, जो उनके गेम के बारे में काफी कुछ बताता है.

पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा, “अगर वैभव सूर्यवंशी अपने स्ट्राइक रेट के साथ 40 से ज्यादा का औसत बनाए रख सकते हैं, तो वह मैदान पर तूफान ला देगा, उसे असाधारण खिलाड़ी बना देगा. यह देखना भी दिलचस्प होता कि अगर दूसरा विश्व युद्ध न हुआ होता और ब्रैडमैन ने 30 और टेस्ट मैच खेले होते, तो क्या उनका औसत 99 या 100 से अधिक होता?”

अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?

जिम्बाब्वे के साथ खेली गई T20 सीरीज खत्म हो चुकी है. ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? सितंबर में एशियन गेम्स में अगली बार वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आ सकते हैं. वैभव को एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है.

ऐसे में वह वहां तो खेलेंगे ही. मगर, क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि भारत अगस्त में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ टी-20 सीरीज खेल सकता है. हालांकि, अब तक इन दोनों ही सीरीजों को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को वैभव को खेलते देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत जीत चुका है 10 मेडल्स, जानिए किस खेल में किस खिलाड़ी ने लहराया है तिरंगा

'ये बात उसे असाधारण खिलाड़ी बनाएगी…', रॉबिन उथप्पा ने दिग्गज से की वैभव सूर्यवंशी की तुलना, 'उनकी टैक्निक ब्रैडमैन जैसी है'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button