Sport : अश्विन और कुंबले समेत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में किन दस गेंदबाज ने लिए हैं सबसे ज्यादा 10 विकेट, देखें पूरी लिस्ट #INA

Test Cricket : टीम इंडिया अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और वनडे क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही थी. अब टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है, जहां पर 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैचों की सीरीज श्रीलंका क्रिकेट टीम से खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान आज यानी 28 जुलाई (मंगलवार) को हो गया है. अब भारतीय क्रिकेट फैंस को अगस्त महीने में टेस्ट क्रिकेट का डोज देखने के लिए मिलने वाला है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका से दो-दो हाथ करती हुई नजर आएंगी.
भारत श्रीलंका के साथ 2 टेस्ट मैच खेलेगा. इसमें से पहले टेस्ट मैच में 15 से 19 अगस्त तक श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद इस सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इन दोनों मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से होने वाली है. इस सीरीज में भारतीय गेंदबाज कमाल का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे.
🚨 . 🚨#TeamIndia’s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
इस सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी लाइनअप को अनुभवी तेज गेंदबाज और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह लीड करते हुए नजर आएंगे. उनका साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे गेंदबाज देते हुए दिखाई देंगे. वहीं स्पिन गेंदबाजी की कमान अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा के हाथों में होगी. जडेजा का साथ श्रीलंका दौरे पर अनुभवी कुलदीप यादव और सारांश जैन देते हुए नजर आएंगे. जैन और गुरनूर को पहली बार भारत के टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है.
भारतीय क्रिकेट टीम के इन सभी गेंदबाजों के पास अब टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचा कर अपने नाम बड़ा कीर्तिमान रचने का मौका होगा. उससे पहले आज हम आपको उन 10 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच में 10 विकेट हॉल सबसे ज्यादा बार हासिल किए हैं. तो आइए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दस विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, भागवत चंद्रशेखर, कपिल देव, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मनिंदर सिंह, एस. प्रसन्ना और जवागल श्रीनाथ जैसे खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं. इन खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लिए हैं. किस खिलाड़ी ने कितनी बार ये कारनामा दोहराया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
1 – रविचंद्रन अश्विन : भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का करनामा करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर मौजूद हैं. अश्विन ने भारत के लिए 2011 से लेकर 2024 तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 200 पारियों में 8 बार दस विकेट हॉल हासिल किया है.
Great game and a memorable win. #blessed #INDvsBAN pic.twitter.com/hhhW0PBRue
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) December 25, 2022
2 – अनिल कुंबले : टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर और कोच रह चुके अनिल कुंबले टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट हासिल करने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 1190 से लेकर 2008 तक 123 मैचों की 236 पारियों में 8 बार 10 विकेट हॉल हासिल किया है.
3 – हरभजन सिंह : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा दफा 10 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजी की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. हरभजन ने 1998 से लेकर 2015 तक 103 मैचों की 190 पारियों में कुल 5 बार 10 विकेट हॉल लिया है.
4 – रविंद्र जडेजा : इंडियन क्रिकेट टीम के वर्तमान ऑलराउंडर और धाकड़ क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर मौजूद हैं. जडेजा ने 2012 से लेकर 2025 तक 89 मैचों की 176 पारियों में 3 बार 10 विकेट हॉल हासिल किया है.
Glad . hold this beauty again🏆 #MOM pic.twitter.com/OG3tExz5wQ
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) February 19, 2023
5 – इरफान पठान : भारत के पूर्व बांए हाथ के तेज गेंदबाज और वर्तमान कमेंटेटर इरफान पठान भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वो टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा बार 10 विकेट पाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान मौजूद हैं. इरफान ने 2003 से लेकर 2008 तक 29 मैचों की 54 पारियों में 2 बार 10 विकेट हॉल हासिल किया है.
6 – मनिंदर सिंह : भारत के बाएं हाथ के स्पिनर मनिंदर सिंह टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में छठे स्थान पर हैं. उन्होंने 1982 से लेकर 1993 तक 2 बार 10 विकेट हॉल हासिल किया है.
7 – एरापल्ली प्रसन्ना : भारत गेंदबाज एरापल्ली प्रसन्ना टेस्ट में सबसे ज्यादा दफा 10 विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर्स की सूची में 7वें स्थान पर हैं. उन्होंने 1962 से लेकर 1978 तक कुल 2 बार 10 विकेट हॉल लिया था.
8 – वीनू मांकड़ : भारतीय गेंदबाज वीनू मांकड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. उन्होंने 1946 से लेकर 1959 तक 2 बार 10 विकेट हॉल हासिल किया है.
9 – भगवत चंद्रशेखर : टीम इंडिया के बॉलर भगवत चंद्रशेखर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं. उन्होंने 1964 से लेकर 1979 तक कुल 58 मैचों की 97 पारियों में 2 बार 10 विकेट हॉल हासिल किया है.
A Kapil Dev Miracle for the ages! 🤩#OnThisDay in 1983, the Indian skipper smashed 1️⃣7️⃣5️⃣* off 138 balls against 🇿🇼 at the @cricketworldcup 🔥#1983WorldCup #SaddaPunjab #KapilDev pic.twitter.com/kl6uGcju19
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) June 18, 2022
10 – कपिल देव : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देश भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं. उन्होंने 1978 से लेकर 1994 तक 23 बार 10 विकेट हॉल लिया है.
ये भी पढ़ें : Explainer: टीम इंडिया का द्विपक्षीय सीरीज में क्यों रहता है दबदबा? पिछली 6 टी20 सीरीज के नतीजे कर देंगे दूध का दूध पानी का पानी
अश्विन और कुंबले समेत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में किन दस गेंदबाज ने लिए हैं सबसे ज्यादा 10 विकेट, देखें पूरी लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,