UP News: मेरठ नीला ड्रम कांड: सजा के फैसले से पहले बेचैन मुस्कान, बेटी का नाम रखा ‘मन्नत’, रोज कर रही प्रार्थना – INA

Meerut Blue Drum Murder Case: चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान की बेचैनी अब जेल के भीतर भी साफ दिखाई दे रही है. मामले की सुनवाई आगे बढ़ने के साथ ही सजा को लेकर उसकी चिंता बढ़ गई है. जेल सूत्रों के अनुसार, मुस्कान इन दिनों नियमित रूप से पूजा-पाठ कर रही है और प्रतिदिन सुबह-शाम सुंदरकांड का पाठ कर रही है. बताया जा रहा है कि वह भगवान से अपने लिए कठोर सजा, विशेषकर फांसी की सजा से बचने की प्रार्थना कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, मुस्कान ने अपनी बेटी का नाम भी बदल दिया है. पहले बच्ची का नाम राधा बताया जाता था, लेकिन अब उसका नाम’मन्नत’ रखा गया है. बताया जा रहा है कि यह नाम उसने अपनी मनोकामना और भगवान से की गई प्रार्थना के प्रतीक के रूप में रखा है. उसे जेल के अन्य बंदियों की तरह कोई नियमित कार्य नहीं सौंपा गया है.

बेटी की देखभाल में रहती है व्यस्त

जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान फिलहाल अपनी मासूम बेटी की देखभाल में व्यस्त रहती है. इसी कारण उसे जेल के अन्य बंदियों की तरह कोई नियमित कार्य नहीं सौंपा गया है. आमतौर पर जेल में बंद कैदियों को निर्धारित नियमों के तहत कुछ न कुछ काम करना पड़ता है, लेकिन छोटे बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी होने के कारण मुस्कान को इस व्यवस्था से छूट दी गई है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक मुस्कान से मिलने उसके परिवार का कोई सदस्य जेल नहीं पहुंचा है. ऐसे में वह अपनी बेटी के साथ ही जेल में समय बिता रही है. जेल के भीतर उसकी दिनचर्या अब पूजा-पाठ, बच्ची की देखभाल और कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करने तक सीमित हो गई है.

सुनवाई बढ़ने के बाद बढ़ी बेचैनी

दूसरी ओर, इस मामले में कानूनी गतिविधियां भी जारी हैं. जानकारी के अनुसार, सह-आरोपी साहिल के भाई ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिस पर आगे की सुनवाई होनी है. हालांकि, याचिका के विषय में आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

गौरतलब है कि मेरठ का नीले ड्रम हत्याकांड अपनी क्रूरता के कारण पूरे देश में चर्चा का विषय बना था. मामले की जांच पूरी होने के बाद अब सभी की नजर अदालत की आगामी कार्रवाई पर टिकी है. फिलहाल मुस्कान जेल में न्यायिक हिरासत में है और अदालत के फैसले का इंतजार कर रही है. वहीं, जेल के भीतर उसकी बदली दिनचर्या और धार्मिक गतिविधियां भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

मेरठ नीला ड्रम कांड: सजा के फैसले से पहले बेचैन मुस्कान, बेटी का नाम रखा ‘मन्नत’, रोज कर रही प्रार्थना


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button