Sport : IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? जानिए कौन से 4 खिलाड़ी बैठेंगे बाहर और किन्हें मिलेगा मौका #INA

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज अगले महीने होने वाली है. इस सीरीज के लिए आज यानी 28 जुलाई (मंगलवार) को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. 15 अगस्त से शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के साथ खेलती हुई दिखाई देगी. वहीं हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी ये टेस्ट सीरीज किसी अग्निपरिक्षा से कम नहीं होगी. भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड में गंभीर के कार्यकाल में हार मिली. अब वो श्रीलंका के खिलाफ हर हार में जीत दर्ज करना चाहेगी.
इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैच खेलेगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. ये मुकाबला श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. वहीं इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक खेला जाएगा. ये मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. ये दोनों ही टीमें इन मुकाबलों को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेलेंगी.
इस सीरीज में जीत दर्ज करने के लिए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 चुननी होगी. ऐसे में इस सीरीज में कौन से खिलाड़ी खेले सकते हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. पहले टेस्ट में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कौन से 4 खिलाड़ी बाहर बैठेंगे. आइए उनके बारे में जानते हैं.
🚨 . 🚨#TeamIndia’s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
इन बल्लेबाजों को मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल नजर आएंगे. श्रीलंका के खिालफ ये दोनों खिलाड़ी पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं नंबर तीन को लेकर सस्पेंश बना हुआ है. इस नंबर पर साई सुदर्शन लंबे समय से बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन उनको सेलेक्टर्स ने चुनते समय उनकी रिकवरी और फिटनेस पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने फिटनेस क्लियरेंस अभी मिलना बाकी है. तमाम रिपोर्ट के अनुसार वो पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.
नंबर 3 पर टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल खेलते हुए दिखाई देंगे. नंबर 4 पर टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल आएंगे. वहीं नंबर 5 पर ऋषभ पंत खेलते हुए दिखाई देंगे. नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल नजर आ सकते हैं. उनका टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा है.
तीन स्पिनर्स को मिल सकता है श्रीलंका में चांस
टीम इंडिया श्रीलंका की थीमी और स्लो पिचों पर तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. ऐसे में टीम की पहली पसंद अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा होंगे. उनके अलावा टीम अपने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के साथ जाएगी. इस चाइनामैन गेंदबाजी की लहरती गेंदों पर विरोधी टीम के बल्लेबाज घुटने टेक देंगे. इन दोनों के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ बॉल से डेब्यू पर धमाल मचाने वाले मानव सुथार को भी शामिल किया जा सकता है.
इन 2 तेज गेंदबाजों के साथ जाएगी टीम इंडिया
भारत के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस मुकाबले में 2 तेज गेंदबाजों के साथ नजर आ सकते हैं. मोहम्मद सिराज टीम की पहली पसंद होंगे जो, तेज गेंदबाजी लाइनअप का नेतृत्व करेंगे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा टीम के दूसरे तेज गेंदबाजों होंगे. क्योंकि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस भी सवालों के घेरे में है, वो भी पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं. वहीं गुरनूर बराड़ के पास टेस्ट क्रिकेट का अनुभव नहीं है. ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों को बैंच पर बैठना पड़ सकता है.
Saransh Jain has earned his maiden Test call-up 👏
Take a look at the new off-spinner, who set the stage on fire with his stunning 5/49 in the Duleep Trophy final. 👌 pic.twitter.com/VIlTxFDhAy
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 28, 2026
इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका
- यशस्वी जयसवाल
- केएल राहुल
- देवदत्त पडिक्कल
- शुभमन गिल (कप्तान)
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- ध्रुव जुरेल
- रवींद्र जड़ेजा
- कुलदीप यादव
- मानव सुथार
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
ये 4 खिलाड़ी बैठ सकते हैं बाहर
- साई सुदर्शन
- सारांश जैन
- जसप्रीत बुमराह
- गुरनूर बराड़
ये भी पढ़ें : ‘जैसे कोई गोली हवा को चीर रही हो…’ रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- ‘हार्दिक पांड्या तो धोनी के आस-पास भी नहीं है’
IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? जानिए कौन से 4 खिलाड़ी बैठेंगे बाहर और किन्हें मिलेगा मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,