Sport : IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते ही इतिहास रच देगा ये भारतीय खिलाड़ी, बनाएंगा अनोखा रिकॉर्ड #INA

IND vs SL: भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. बीसीसीआई ने मंगलवार, 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम का जब ऐलान हुआ तो उसमें एक ऐसा नाम शामिल था, जिसे देख सभी हैरान रह गए. मध्य प्रदेश से आने वाले 33 साल के ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका मिला है. सारांश जैन को अगर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है तो वह इतिहास रच देंगे.
सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इंजरी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह ऑफ-स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज सारांश जैन को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. श्रीलंका की टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में टीम इंडिया को एक ऑफ-स्पिनर की जरूरत थी, जो गेंद के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी में योगदान दे सके. यही कारण है कि सारांश जैन को सेलेक्टर्स ने चुना है. बता दें कि सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सारांश जैन बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
अब देखने वाली बात होगी कि सारांश जैन का टेस्ट डेब्यू होता है या नहीं, लेकिन अगर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिलता है तो सारांश जैन एक रिकॉर्ड बना देंगे. सारांश जैन 21वीं सदी में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वह सबा करीम का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिन्होंने साल 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ 32 साल 362 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. सारांश 33 साल और 119 दिन की उम्र में यह कारनामा करेंगे.
If Saransh Jain makes his Test debut against Sri Lanka in August, he will become the oldest Indian . make his Test debut this century at 33 years and 119 days. pic.twitter.com/ZqD2q2C2TG
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 28, 2026
मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं सारांश जैन
सारांश जैन अपना घरेलू क्रिकेट मध्य प्रदेश की टीम के लिए खेलते हैं. उन्होंने साल 2014 में मध्य प्रदेश की टीम के लिए अपने फर्स्ट-क्लास (रणजी ट्रॉफी) करियर की शुरुआत की थी. घरेलू क्रिकेट में 11-12 साल के लंबे संघर्ष और बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब जाकर उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
🚨 . 🚨#TeamIndia’s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमें गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. दोनों ही टेस्ट मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए क्यों है करो या मरो? जानें WTC प्वाइंट्स टेबल में कहां खड़ी है टीम इंडिया
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते ही इतिहास रच देगा ये भारतीय खिलाड़ी, बनाएंगा अनोखा रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,