यूपी – UP Weather: झमाझम बारिश से नहाया प्रदेश, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 30 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी – INA

उत्तर प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मेरठ में सर्वाधिक 80.8 मिमी, बिजनाैर में 80 मिमी, शाहजहांपुर में 79 मिमी और कानपुर में 79 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। साथ ही लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ और मुरादाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के 44 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि 30 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि तीन और चार अगस्त के आसपास मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर व्यापक और अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र


Credit By Amar Ujala

Back to top button