खबर शहर , प्रतिभा अलंकरण एवं दीक्षारंभ समारोह : 30 से अधिक मेधावी हुए सम्मानित – INA

खेरागढ़/सैंया। राजकीय महाविद्यालय सैंया (खेरागढ़) में मंगलवार को आयोजित प्रतिभा अलंकरण एवं दीक्षारंभ समारोह में इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के 30 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें उच्च शिक्षा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। छात्राओं लक्ष्मी, याना शर्मा और अनुष्का पाठक ने मनमोहक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विकास का संदेश दिया।


प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। विशिष्ट अतिथि श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने शिक्षा और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला, जबकि श्री मोतीलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा सुमन ने किया। इस दौरान डॉ. विशाल भास्कर, डॉ. हुकम सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विजय आनंद गौतम, प्रवक्ता ब्रजकिशोर दंडोतिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button