Sport : वेस्टइंडीज की जीत से पाकिस्तान का बुरा हाल, ICC टेस्ट चैंपियन की अंक तालिका में जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया #INA

ICC Test Championship Points Table Update: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026 की अंक तालिका में बदलाव देखने को मिला है. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच त्रिनिदाद में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपने स्थान को बेहतर बनाया है.

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया

वेस्टइंडीज और पाकिस्तना के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान के सामने 211 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके जवाब में पाकिस्तना की टीम 120 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मेजबानों ने 90 रन से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ कैरेबियाई टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

पाकिस्तान 9वें स्थान पर ही बरकरार

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल पर कुछ खास नहीं पड़ा है. अंक तालिका पर नजर डालें, तो पाकिस्तान की टीम 6.67 पीसीटी के साथ 9वें स्थान पर है और इस सीरीज के शुरू होने से पहले भी पाकिस्तान की टीम 9वें स्थान पर काबिज थी.

पाकिस्तान ने टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, वेस्टइंडीज टीम को भी कुछ खास फायदा नहीं हुआ है. वेस्टइंडीज की टीम 22.73 पीसीटी के साथ 8वें स्थान पर है. वेस्टइंडीज ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते, जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं.

टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का है राज

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का राज है. कंगारू टीम ने अब तक इस संस्करण में 8 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया है. इस तरह 84 प्वॉइंट्स और 87.50 PCT के साथ ये टीम टॉप पर बनी हुई है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसने अब तक 4 मैच खेले हैं, 3 जीते और 1 हारा है. 26 प्वॉइंट्स और 75 PCT के साथ ये टीम दूसरे नंबर पर है.

न्यूजीलैंड ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और 1 मैच हारा है, एक मैच ड्रॉ रहा. इस तरह 52 अंक और 72.22 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है. बांग्लादेश की टीम चौथे नंबर पर है. उसने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं, 1 मैच हारा है और एक मैच ड्रॉ रहा है. इस तरह बांग्लादेश के पास 28 अंक हैं और 58.33 PCT है.

टीम इंडिया किस नंबर पर है काबिज?

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम पांचवें स्थान पर काबिज है. भारत ने इस संस्करण में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 में हार का सामना किया है. एक मैच ड्रॉ रहा है. इस तरह 52 प्वॉइंट्स और 48.15 PCT के साथ भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है. 6वें नंबर पर श्रीलंका है, जिसके साथ भारत को अगली टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेलनी है. लंकाई टीम ने 20 अंक और 41.67 के साथ मौजूद है. वहीं, इंग्लैंड की टीम ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते, 8 मैच हारे और एक मैच ड्रॉ रहा. इस तरह इंग्लिश टीम 38 प्वॉइंट्स और 24.36 PCT के साथ सातवें स्थान पर काबिज है.

ये भी पढ़ें: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बुरी तरह हराया

वेस्टइंडीज की जीत से पाकिस्तान का बुरा हाल, ICC टेस्ट चैंपियन की अंक तालिका में जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button