Sport : Explainer : हार्दिक पांड्या क्यों बनेंगे इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा? सिर्फ इस वजह से टीम में आते ही छीन लेंगे कप्तानी #INA

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. उनका आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड चर्चाओं का विषय बन चुका है. मुंबई इंडियंस के वर्तमान कप्तान हार्दिक पांड्या ट्रेड होकर किस टीम में जाने वाले हैं. इसको लेकर अभी तक कोई भी पुख्ता खबर सामने नहीं आई है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुंबई इंडियंस से ट्रेड होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक पूरी तरह से सहमति नहीं बन पाई है. इससे पहले हार्दिक के कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड होने की खबरें भी सामने आ रही हैं. 

भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब किस टीम के साथ ट्रेड होंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा. लेकिन अगर वो CSK, KKR या RR में ट्रेड होकर जाते हैं, तो 3 बड़े खिलाड़ियों के लिए खतरा बन सकते हैं. हार्दिक इन खिलाड़ियों से टीम में जाते ही कप्तानी छीन सकते हैं. ये खिलाड़ी कौन-कौन हैं, जिनसे हार्दिक पांड्या कप्तानी छीनेंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.  

हार्दिक पांड्या क्यों बनेंगे इन खिलाड़ियों के लिए खतरा?

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में अपना करियर 2016 में शुरू किया था. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अपना करियर शुरू किया था. हार्दिक तब से 2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले. इसके बाद साल 2022 में आईपीएल के अंदर 2 नई फ्रेंचाइजी आईं. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स. मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस में चले गए और इस नई नवेली टीम के कप्तानी बने. 

हार्दिक पांड्या ने साल 2022 में अपनी कप्तानी में पहली ही साल में गुजरात टाइटंस को आईपीएल का चैंपियन बना दिया. इसके बाद आईपीएल 2023 में हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को फिर से फाइनल में पहुंचाया लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी खिताब छीन लिया. इसके बाद साल 2023 में ही हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया. हार्दिक मुंबई में तो गए लेकिन कप्तान बनने की शर्त पर गए. 

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया और आईपीएल 2024 में हार्दिक को MI का कप्तान बना दिया. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीनों साल 2024, 2025 और 2026 में खराब प्रदर्सन किया और टीम अब तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई. इस दौरान हार्दिक और टीम के खिलाड़ियों में मन-मुटाव और झगड़े की खबरें भी सामने आईं. अब मुंबई हार्दिक से आगे सोचना चा रही है और अपनी टीम के लिए नया कप्तान ढूंढ रही है. इसलिए वो हार्दिक पांड्या को ट्रे़ड करना चाहती है. 

हार्दिक पांड्या ने शर्त रखी है कि, वो जिस भी टीम में ट्रेड होकर जाएंगे. उस टीम की कप्तानी करेंगे. वो जिस टीम में जाएंगे उस टीम में उन्हें कप्तानी का पद ही चाहिए. ऐसे में हर टीम के पास अपना कप्तान पहले से ही मौजूद है. अब अगर हार्दिक पांड्या जिस भी टीम में जाएंगे उसके कप्तान से कप्तानी छीन लेंगे. वो इस तरह से उन टीमों के कप्तानों के लिए खतरा साबित होंगे, जिन में वो ट्रेड होकर जाएंगे.

रुतुराज गायकवाड़ के लिए बनेंगे सबसे बड़ा खतरा

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के चांस काफी ज्यादा है. हार्दिक पांड्या अगर चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए तो वो रुतुराज गायकवाड़ के लिए खतरा बन जाएगे. वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन जाएंगे और रुतुराज गायकवाड़ से टीम की कप्तानी छीन लेंगे. 

रुतुराज गायकवाड़ के बतौर कप्तान रिकॉर्ड

रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2024 में कप्तानी संभाली थी. महेंद्र सिंह धोनी के पात सीएसके ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 30 मुकाबलों में कप्तानी की है. इस दौरान उनको 14 मैचों में जीत मिली है, जबकि 16 मुकाबले उन्होंने हारे हैं. उन्होंने 2024 में 14 मैच खेले, जिसमें 7 जीत और 7 हार उन्हें मिलीं. 2025 में गायकवाड़ ने 5 मैच खेले और वो सिर्फ 1 जीत और 4 हार हासिल कर पाए. 2026 में गायकवाड़ ने 11 मैच खेले. उनको 6 जीत और 5 हार मिलीं. 

Hardik Pandya
Hardik Pandya Photograph: (ANI)

हार्दिक पांड्या अजिंक्य रहाणे से भी छिन सकते हैं औदा

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इस समय अजिंक्य रहाणे हैं. अगर हार्दिक पांड्या कोलकाता नाइट राइडर्स में पहुंच जाते हैं, तो वो रहाणे से भी कप्तानी छीन लेंगे. ऐसे में हार्दिक पांड्या अजिंक्य रहाणे के लिए भी खतरा बनकर सामने आ सकते हैं. केकेआर में हार्दिक पांड्या कैमरून ग्रीन के साथ ट्रेड हो सकते हैं. 

बतौर कप्तान कैसे हैं अजिंक्य रहाणे के आंकड़े

आईपीएल में अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी की है. इस दौरान उन्होंने 44 मैचों में कप्तानी की है. रहाणे को सिर्फ 15 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि उन्हें 27 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. उनकी कप्तानी में 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं. 

रियान पराग से भी हार्दिक पांड्या छीन सकते हैं कप्तानी 

हार्दिक पांड्या के राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होकर जाने की भी खबरें आई थी. अगर हार्दिक राजस्थान रॉयल्स में मुबंई इंडियंस से ट्रेड होकर चले जाते हैं तो, रियान पराग के लिए भी खतरा बन सकते हैं. रियान पराग इस समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं. अगर हार्दिक इस टीम में गए तो उनसे कप्तानी छीन लेंगे. 

कैसा है रियान पराग की कप्तानी का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने अब तक टीम के लिए सिर्फ 22 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 10 जीत दर्ज की हैं. वहीं पराग को 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. उनका विनिंग प्रतिशत 45.45 रहा हैं. 

हार्दिक पांड्या का कप्तानी में रिकॉर्ड कैसा रहा है?

हार्दिक पांड्या ने अब तक आईपीएल  में सिर्फ 2 टीमों की कप्तानी की है. उन्होंने गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की है. उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 61 मैचों में कप्तानी की है. उन्होंने 36 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 25 मैचों में हार मिली है. उनकी जीत प्रतिशत 59.02 हैं.

ये भी पढ़ें : Explainer: टीम इंडिया का द्विपक्षीय सीरीज में क्यों रहता है दबदबा? पिछली 6 टी20 सीरीज के नतीजे कर देंगे दूध का दूध पानी का पानी

Explainer : हार्दिक पांड्या क्यों बनेंगे इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा? सिर्फ इस वजह से टीम में आते ही छीन लेंगे कप्तानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button