खबर शहर , शातिर चोर: सो रही बुजुर्ग महिला के हाथों से उड़ाए सोने के कड़े, सामान भी कर ले गया चोरी; FIR हुई दर्ज – INA

आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार देर रात एक चोर 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। चोर सोने के कड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।

लक्ष्मी नगर, सिकंदरा निवासी डॉ. रंजना गुप्ता ने बताया कि उनकी मां लक्ष्मी बेन गुप्ता (94) प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान में रहती हैं। 26 जुलाई की रात करीब तीन बजे चोर घर में घुस आया। उस समय लक्ष्मी बेन अपने कमरे में और दूसरे कमरे में बेटा राजीव गुप्ता, बहू और बेटी सो रहे थे।

आरोप है कि चोर ने बुजुर्ग महिला के हाथों से दो सोने के कड़े उतार ले गया। इससे उनके हाथ में चोट भी आई है। कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button