Sport : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने उप-कप्तान, अब रेड बॉल क्रिकेट में मचाएंगे धमाल #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के 15 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी व्हाइट बॉल से धमाल मचाने के बाद अब रेड बॉल क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को रेड बॉल क्रिकेट में बड़ी ज़म्मेदारी मिल गई है, जो दर्शाती है कि इस खिलाड़ी में कितना हुनर है. आगामी दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि कप्तानी की ज़िम्मेदारी ईशान किशन को दी गई है.

वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में मिली उपकप्तानी

दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उपकप्तान बनना इस बात का संकेत है कि सिलेक्टर्स को उनकी प्रतिभा के साथ-साथ उनकी नेतृत्व क्षमता पर भी पूरा भरोसा करते हैं. इसी महीने वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी के सामने रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने की एक नई चुनौती होगी.

मोहम्मद शमी और मुकेश को भी मिला मौका

ईस्ट जोन ने ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है. इस बार ईस्ट जोन की टीम में अनुभवी और युवा दोनों खिलाड़ियों का अच्छा-खासा मिश्रण है. टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है. इन सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में वैभव जैसे युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. बता दें कि इस टूर्नामेंट पर भी भारतीय टीम के सेलेक्टर्स अपनी नजरें लगाए बैठे होते हैं, जो खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है, उसे टीम इंडिया में मौका मिलता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास एक गोल्डन चांस है कि वह रेड बॉल क्रिकेट में अपनी काबिलियत को दर्शाएं और भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाएं.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.

वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

वैभव सूर्यवंशी ने आज ही, 29 जुलाई को ICC T20I बैटिंग रैंकिंग में बड़ी बढ़त हासिल की. हाल में जिम्ब्बावे दौरे पर खेले गए 3 टी20 मैचों की सीरीज में वैभव ने बल्ले से धमाल मचाया. उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने मेजबान जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. जिम्बाब्वे के खिलाफ के खिलाफ इस सीरीज में सूर्यवंशी ने 50.33 की औसत से 151 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड दिया गया था. इतना ही नहीं आखिरी मैच में वैभव प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैकिंग में हुआ है. वैभव ने 230 पायदान की छलांग लगाई और T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 48वें स्थान पर पहुंचकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की.

यह भी पढ़ें:  Explainer: IPL का वो नियम जिसने ऑलराउंडर्स को किया बर्बाद! कब लागू हुआ था इम्पैक्ट प्लेयर रूल? जानें कौन बना पहला खिलाड़ी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने उप-कप्तान, अब रेड बॉल क्रिकेट में मचाएंगे धमाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button