UP News: पहले गर्लफ्रेंड पर दागीं तीन गोलियां, फिर खुद को मारी गोली… मेरठ में प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल! – INA

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एंक्लेव स्थित डी-ब्लॉक जोनल पार्क के पास एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को तीन गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आदित्य प्रधान के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती अनुष्का है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और घटना वाले दिन मिलने के लिए पार्क के पास पहुंचे थे. आदित्य अपनी बाइक से आया था, जबकि अनुष्का स्कूटी से मौके पर पहुंची थी.
बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आदित्य ने अवैध पिस्टल निकालकर अनुष्का पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. युवती के जमीन पर गिरते ही उसने खुद को भी गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
घटनास्थल पर कई अधिकारी पहुंचे
सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुष्का की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज अस्पताल में जारी है. घटनास्थल से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक आदित्य प्रधान एक हिस्ट्रीशीटर था और करीब दस दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्य, हथियारों की फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं. साथ ही युवती के बयान का भी इंतजार किया जा रहा है, जो जांच में अहम कड़ी साबित हो सकता है.
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पहले गर्लफ्रेंड पर दागीं तीन गोलियां, फिर खुद को मारी गोली… मेरठ में प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल!
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,