Sport : बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, BCB ने ODI वर्ल्ड कप 2027 तक के लिए इस स्टार खिलाड़ी को बनाया कप्तान #INA

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वनडे टीम के नए कप्तान का ऐलान किया है. BCB ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को वनडे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. लिटन दास मेहदी हसन की जगह अब बांग्लादेश के वनडे कप्तान होंगे. बता दें कि मेहदी हसन को हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था.
लिटन दास 2027 तक बने बांग्लादेश के कप्तान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार, 19 जुलाई को इसका आधिकारिक ऐलान किया. 31 वर्षीय लिटन दास को बांग्लादेश की व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान बनाया गया है. इसका मतलब है कि लिटन दास अब टी20 के साथ-साथ वनडे फॉर्मेट में भी टीम की कमान संभालेंगे. इससे पहले वह T20I टीम की कप्तानी कर ही रहे थे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मेहदी हसन मिराज को पिछले साल जून 2025 में वनडे टीम का कप्तान बनाया था और तब से वह टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इसी महीने जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद बीसीबी ने टीम के नेतृत्व में बदलाव करने का फैसला किया और मिराज को कप्तानी से हटा दिया. अब लिटन दास को वनडे की भी कप्तानी सौंप दी गई है. बांग्लादेश को अपनी अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलनी है, जिसका आगाज 13 अगस्त से होगा.
Congratulations, Litton Kumer Das! 🇧🇩 The new captain of the Bangladesh ODI team. 🏏 pic.twitter.com/nWTUWYumiO
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) July 29, 2026
Bangladesh have turned . a new ODI captain as they begin building towards the ICC Men’s Cricket World Cup 2027 🏆https://t.co/ROohr6ISJ5
— ICC (@ICC) July 29, 2026
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, BCB ने ODI वर्ल्ड कप 2027 तक के लिए इस स्टार खिलाड़ी को बनाया कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,