Sport : इन 3 खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर लगभग हुआ खत्म? क्या अब कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका #INA

Indian Cricketer : भारतीय क्रिकेट में बहुत से ऐसे खिलाड़ी आए जिन्होंने समय-समय पर अपने खेल से धमाल मचाया और रातों-रात चर्चाएं बटोरी लीं. इन खिलाड़ियों के देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इंटरनेशनल लेवल पर अपना नाम बनाया लेकिन ये खिलाड़ी जल्दी ही गुमनामी में खो गए. क्योंकि टीम इंडिया समय के साथ आगे बढ़ जाती है और ये खिलाड़ी काफी पीछे रह जाते हैं. नए और युवा खिलाड़ी अपनी जगह पक्की कर लेते हैं, इन खिलाड़ियों को फिर से मौका ही नहीं मिल जाता है. इन खिलाड़ियों को साथ अच्छा होता है या बुरा होता है, ये तो अपने आप में चर्चा का विषय है, लेकिन आज हम आपको उन 3 क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो चुका है.
टीम इंडिया अब आगे श्रीलंका का दौरा करने वाली है. इस दौरे की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. उस के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और चयनकर्ताओं ने मिलकर 28 जुलाई को टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल की दी गई है. इस सीरीज में एक बार फिर उन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.
इन 3 खिलाड़ियों का क्रिकेटर करियर लगभग हुआ खत्म
भारत के घरेलू टूर्नामेंट्स में धमाल मचाने के बावजूद इंडियन क्रिकेट टीम में इन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाला टेस्ट दौरान इन खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में वापसी की एक आखिरी उम्मीद थी, जो टूट चुकी है. ऐसे मे इन खिलाड़ियों का क्रिकेटर करियर लगभग खत्म ही माना जा रहा है. अब ये खिलाड़ी शायद ही टीम इंडिया का लिए फिर कभी मैदान पर वापसी कर पाएंगे. तो इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Sarfaraz Khan went from being hailed as the “Don Bradman of Indian domestic cricket” . disappearing from Team India as if he never existed. 🏏💔
A reminder of how quickly fortunes can change in international cricket. pic.twitter.com/PIhmPmJWQ1
— CreaseBuzz (@CreaseBuzz) July 29, 2026
1- करुण नायार
करुण नायर उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 579 रन बनाे हैं. उनका उच्चतम स्कोर 303 रहा है. लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद करुण नायर को टीम इंडिया में वपास मौका दिया गया लेकिन वो फिर से विफल रहे और टीम से बाहर कर दिया गया. अब उनका करियर लगभग खत्म ही माना जा रहा है.
2 – सरफराज खान
सरफराज खान को साल 2024 में इंडियन क्रिकेट टीम में मौका मिला था. उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया और कमाल का प्रदर्शन किया. सरफराज ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले और 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 317 रन बनाए. उनका औसत 31.1 का रहा है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी भारत के लिए रनों का अंबार लगा रखा है. लेकिन इसके बावजूद उनको टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. उन पर टीम इंडिया की अंदरुनी बातें बाहर आउट करने का इल्जाम लगा, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था.
3 – मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी लगातार घरेलू क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद भी उन्हें टीम इंडिया में वापसी करने का मौका नहीं मिल रहा है. ऐसे में उनका क्रिकेटर करियर भी लगभग खत्म माना जा रहा है. टीम इंडिया के लिए शमी ने 64 टेस्ट में 229 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने 108 वनडे मैचों में 206 विकेट और 25 टी20 मैच में 27 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें : ‘उनमें कॉन्फिडेंस और एनर्जी कम है…’ एबी डिविलियर्स ने ऋषभ पंत के सलेक्शन पर उठाए सवाल, गंभीर पर भी दिया बड़ा बायन
इन 3 खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर लगभग हुआ खत्म? क्या अब कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,