खबर शहर , परिवार का दावा: मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस; दामाद का पकड़ लिया हाथ – INA


आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी में मौत के करीब 17 घंटे बाद 65 साल की महिला जिंदा हो गई। यह देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। घरवालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला को सांस संबंधित बीमारी थी। करीब 20 दिन पहले वह बेटे के पास बदायूं गईं थीं। बेटे ने उन्हें सोमवार को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।