Sport : भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का किस चैनल पर होगा प्रसारण? जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग #INA

IND vs SL Live Streaming : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका का दौरा शुरू करने वाली है, जिसके लिए टीम इंडिया 4 अगस्त को भारत से श्रीलंका के रवाना होगा. श्रीलंका में टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो 27 अगस्त तक चलने वाली है. इस सीरीज का में भारत की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे. गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया इस सीरीज को जीतना चाहेगी. उससे पहले फैंस के मन में सवाल है कि, भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली इस सीरीज का प्रसारण किस चैनल पर होगा और इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी. तो आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं.
भारत-श्रीलंका के बीच कब और कहां होंगे मैच
भारतीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वहीं दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. ये दोनों ही मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. ऐसे में इन दोनों मैचों का मजा फैंस सुबह-सुबह उठा पाएंगे.
India tour of Sri Lanka for 2 Tests will be live on Sony Network. pic.twitter.com/PdiP2lZObh
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 4, 2026
किस चैनल पर भारत-श्रीलंका मैच का होगा प्रसारण
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज के दोनों मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. भारत-श्रीलंका मैच आपको हिंदी में सोनी स्पोर्ट्स 3 पर देखने को मिलेगा. जबकि इंग्लिश में ये मैच आपको सोनी स्पोर्ट्स 1 पर देखने को मिल जाएगा. इसके साथ ही तमिल, तेलगु और कन्नड भाषा में भी ये मैच सोनी नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.
This Independence Day, the nation’s pride returns in whites. 💪
The next stop on #TeamIndia’s road . the World Test Championship is a 2-Test series against Sri Lanka.
Watch #SLvIND starting 15th August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/Ng1V5R3qYQ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 21, 2026
किस ऐप पर होगी भारत-श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की सीरीज की इंडिया में लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के आधिकारिक ऐप पर होगी. इन दोनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर देखने को मिलेगी. लेकिन इसके लिए आपको पैसा खर्च करना होगा और इस ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
इस जगह पर मुफ्त में भी मौदूज रहेगा भारत-श्रीलंका मैच
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली इस टेस्ट सीरीज के मुकाबला को प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाने वाला है. ऐसे में भारतीय फैंस फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. डीडी की फ्री डिश टीवी पर इस मैच का आनंद उठाया जा सकता है.
Back in whites. Back for a new Test challenge. ⚪🏏#TeamIndia heads . the island nation . take on Sri Lanka in a battle of grit and patience. 😬
2 Tests. From 15th August. LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SLvIND pic.twitter.com/EfowUaOFCj
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 4, 2026
श्रीलंका सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
🚨 . 🚨#TeamIndia’s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
भारत-श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | भारत बनाम श्रीलंका | गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | भारत बनाम श्रीलंका | सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो | सुबह 10:00 बजे |
ये भी पढ़ें : ‘अंदर गड़बड़ी पैदा हुई…’ सालों बाद खुला राज, दिग्गज ने बताया सौरव गांगुली की कप्तानी जाने के बाद टीम में कैसे पड़ी फूट
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का किस चैनल पर होगा प्रसारण? जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,