20 OTT प्लेटफॉर्म्स और 200+ लाइव टीवी चैनल्स का मजा एक साथ
- कंपनी के अनुसार यह नया पैक ग्राहकों के मनोरंजन खर्च को कम करने और डिजिटल अनुभव को आसान बनाने के लिए लाया गया है। यह प्लान खरीदने से यूजर्स को अलग-अलग ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी, बल्कि 20 प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन इसे में मिल जाएंगे। जिसका खर्च ज्यादातर केबल टीवी या DTH सेवाओं के मासिक चार्ज से भी कम आएगा।
- इसी के साथ कंपनी ने इसे हाइलाइट करते हुए कहा कि The only OTT recharge for everything you watch यानी कि आप जो भी देखते हैं, उन सबके लिए इकलौता OTT रिचार्ज।
- यह पैक अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स के अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने के झंझट को पूरी तरह खत्म कर देता है और एक ही रिचार्ज में सब कुछ उपलब्ध कराता है।
क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट भी शामिल
- इतना ही नहीं कंपनी ने इस 200 वाले प्लान में दुनिया भर के कई मनोरंत प्लेटफॉर्म्स को शामिल किया है। जिसमें जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, लायंसगेट प्ले, शेमारू मी, मनोरमा मैक्स, फैन कोड, प्ले फ्लिक्स, क्लिक, अतरंगी, चौपाल, ओटीटी प्ले लाइव, पॉकेट फिल्म्स, यप्प टीवी, एडटाइम्स, कांचा लन्नका, टाइम्स प्ले, नेक्स्ट जीटीवी जैसे लोकप्रिय मनोरंजन प्लेटफॉर्म्स शामिल किए गए हैं।
- 16 भाषाओं में कंटेंट: इसमें कंटेंट 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, ताकि पूरे भारत के यूजर्स की प्राथमिकताओं और पसंद का ध्यान रखा जा सके।
अनलिमिटेड 5G और 30GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा
- लेकिन अगर डेटा ही नहीं होगा, तो मनोरंजन एप्स का फायदा कैसे उठा पाएंगे? कंपनी ने इसका भी पूरा ख्याल रखा है। डेटा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी इस पैक में पर्याप्त डेटा ऑफर किया गया है:
- हाई-स्पीड डेटा: रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 30GB हाई-स्पीड मोबाइल डेटा मिलेगा।
- अनलिमिटेड 5G: Vi नेटवर्क के योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलेगा, जहां भी कंपनी की 5G सेवा उपलब्ध है।
मल्टी-डिवाइस स्ट्रीमिंग और उपलब्धता
इस पैक के तहत यूजर्स चार डिवाइस पर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं और 2 स्क्रीन्स पर एक साथ कंटेंट देखने का मजा उठा सकते हैं।
कैसे उठाएं इस प्लान का लाभ?
- यह नया पैक वोडाफोन के एप और अन्य सभी प्रमुख ऑनलाइन रिचार्ज चैनल्स के माध्यम से उपलब्ध है।
- कंपनी ने 27 जुलाई 2026 को जारी अपने बयान में कहा कि उपभोक्ता अब कई OTT सब्सक्रिप्शन्स को मैनेज करने की झंझट से पूरी तरह मुक्त हो सकेंगे और एक ही रिचार्ज से व्यापक एंटरटेनमेंट का आनंद ले पाएंगे। हालांकि ध्यान रहे कि SonyLIV प्लेटफॉर्म पर कुछ प्रतिबंध जैसे सिमल्टेनियस स्ट्रीमिंग की शर्तें लागू हो सकते हैं।