Sport : 'वो हमेशा इंडिया के खिलाफ…' आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, बताया किस वजह से गंवाना पड़ा उन्हें टीम इंडिया से अपना स्थान #INA

Aakash Chopra on Steve Bucknor : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़े राज का खुलासा किया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम से अपने जगह गंवाने की पूरी कहानी के बारे में बताया है. इसमें किसका हाथ था, इस बारे में आकाश चोपड़ा ने बताया है. इसी कड़ी में उन्होंने जमैका के पूर्व क्रिकेटर अंपयार स्टीव बकनर पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उनको बकनर ने कैसे एक बार आउट दे दिया था. उन्होंने ये भी बताया कि, वो भारत के खिलाफ ऐसे ही फैसले देते थे.
आपको बता दें कि, आकाश चोपड़ा ने भारत के लिए साल 2003 में डेब्यू किया था. इसके बाद वो 2004 में टीम से बाहर हो गए और फिर कभी वापसी नहीं कर पाए. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट ही खेला है. इसके बाद से उन्होंने कमेंट्री में अपना हाथ आजमाया और अब वो भारत के एक्सपर्ट की लिस्ट में शामिल हैं, जो हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रकते हैं. अब उन्होंने स्टीव बकनर पर भी बयान दिया है.
आकाश चोपड़ा ने दिया स्टीव बकनर पर बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘उन्हें सच में यह बताने में मजा आ रहा था कि उन्होंने मुझे आउट दिया. यह 2004 में लाहौर में दूसरा टेस्ट मैच था. शोएब की गेंद पर मुझे इनसाइड एज लगा. मेरी जगह दांव पर थी क्योंकि सौरव गांगुली टीम में वापस आ रहे थे, उन्होंने पहले ही कह दिया था कि युवराज सिंह ओपनिंग करने वाला है लेकिन मेरी दूसरी इनिंग अभी खत्म नहीं हुई थी, इसलिए मैं अभी भी रन बना सकता था और अपनी जगह बचा सकता था. मुझे इनसाइड एज लगा और गेंद पैड पर लगी. उन्होंने मुझे आउट दे दिया. मैं परेशान था. उस समय DRS नहीं था. यह एक बहुत जरूरी पारी थी क्योंकि अगर मैं रन नहीं बनाता तो मैं बाहर होने वाला था’.
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘स्टीव बकनर होटल के रिसेप्शन पर मुझसे मिले. वो मेरे बगल में खड़े थे और रिसेप्शनिस्ट से कह रहा थे. मैंने उसे आउट दे दिया. तो मैंने कहा, तुम्हें इस पर इतना गर्व क्यों है? इनसाइड एज लगा था. वो हमेशा इंडिया के खिलाफ होते थे. सिडनी में एक टेस्ट मैच था जहां हमने सच में कहा, चलो उसके कमरे में एक तकिया भेजते हैं क्योंकि वो सो रहा थे. हमें वह टेस्ट मैच जीत जाना चाहिए था, जब जस्टिन लैंगर को मिडिल के सामने पैड पर गेंद लगी तो उनको आउट नहीं दिया गया’.
🚨AAKASH CHOPRA BLASTS UMPIRE STEVE BUCKNOR🤯
Aakash Chopra said :🗣️
“The man actually took pleasure in telling me that he gave me out. It was the second Test match in Lahore, 2004. I got an inside edge off Shoaib’s ball. My place was hanging in the balance because Saurav was… pic.twitter.com/EGCGM8JidI
— Akshat (@Cricketmythos) July 31, 2026
आकाश चोपड़ा का अंतरराष्ट्रीय करियर
आकश चोपड़ा ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कुल 10 टेस्ट मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 19 पारियों में 437 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में चोपड़ा का औसत 23.0 का रहा था, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 34.6 का रहा था. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 49 चौके भी लगाए हैं. उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला है.
आईपीएल में कैसा रहा आकाश चोपड़ा का प्रदर्शन
आकाश चोपड़ा को इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में भी खेलते हुए देखा गया था. वो आईपीएल 2008 और 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे. उस समय आकाश चोपड़ा के कप्तान बंगाल के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली थे. उन्होंने आईपीएल में कुल 7 मुकाबले खेले थे. उन्होंने 6 पारियों में कुल 53 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 24 रहा और वो सिर्फ 7 चौके आईपीएल में लगा पाए और 1 भी छक्का उनके बल्ले से नहीं निकला था.
ये भी पढ़ें : अर्शदीप-शमी और जडेजा समेत कुल 17 खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड स्क्वाड से बाहर, अश्विन ने चुनी टीम, भुवी के साथ इनको दिया मौका?
'वो हमेशा इंडिया के खिलाफ…' आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, बताया किस वजह से गंवाना पड़ा उन्हें टीम इंडिया से अपना स्थान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,