Sport : श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुडन्यूज, जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट #INA

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक राहत वाली खबर आई है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दोनों मैच खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तो उसमें जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया था. मगर, उनके खेलने पर आखिरी फैसला फिटनेस के आधार पर होने वाला था. वहीं, अब रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. COE ने इस तेज गेंदबाज को खेलने की मंज़ूरी दे दी है.

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे पर खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा वनडे मैच नहीं खेल सके थे. फिर, श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर ही शामिल किया गया था.15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ से पहले, टीम कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है, ऐसे में बुमराह का उपलब्ध होना एक बड़ी राहत है.

BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर PTI को बताया, “जसप्रीत बुमराह अपनी चोट से उबर चुके हैं. उन्होंने COE के ज़रूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं. उम्मीद है कि वह दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं.”

टीम इंडिया के पेस अटैक हुआ मजबूत

जसप्रीत बुमराह की वापसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल के अहम पड़ाव पर भारत के तेज गेंदबाज़ी आक्रमण को काफी मजबूत बनाती है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत अभी WTC स्टैंडिंग में श्रीलंका से एक स्थान ऊपर, पांचवें नंबर पर है और 2027 के फ़ाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे जीत की जरूरत है. बताते चलें, फाइनल मुकाबले की रेस में बने रहने के लिए मेहमान टीम को अपने बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में से सात जीतने होंगे. इसलिए, इस साल के आखिर में न्यूज़ीलैंड में होने वाले मुश्किल दौरे से पहले श्रीलंका में 2-0 से सीरीज जीतना बहुत जरूरी है.

श्रीलंका के खिलाफ कैसा है बुमराह का रिकॉर्ड?

श्रीलंका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 9 के औसत से 10 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल भी लिया है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/24 का रहा. 

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

ये भी पढ़ें: संडे बनेगा सुपर संडे! भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, धवन, रैना, कार्तिक समेत कई बड़े प्लेयर्स मचाएंगे धमाल, नोट कर लो सही टाइम

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुडन्यूज, जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button