एमसीडी में शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन:दो अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार- INA NEWS

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया है। निगम ने नए पद सृजित करने के बजाय अनुभवी अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित करने की पहल की है। केंद्रीय स्थापना विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, अतिरिक्त आयुक्त सत्येंद्र सिंह दुर सावत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रेस एवं सूचना विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पद का प्रभार पहले पंकज नरेश अग्रवाल (आईओएफएस) के पास था। नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसके अलावा, उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री को उनके मौजूदा कार्यों के साथ निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे इस पद पर अनिल कुमार यादव का स्थान लेंगे। एमसीडी प्रशासन का कहना है कि सूचना प्रबंधन और मानव संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे निगम की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सकेगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button