Sport : ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे? यहां समझिए पूरा समीकरण #INA

ICC Test Championship : भारतीय क्रिकेट टीम को अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. ये सीरीज भारत के लिए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. चूंकि, अगर टीम इंडिया इस सीरीज में खेले जाने वाले मैचों को नहीं जीतती है, तो उसके लिए WTC की ट्रॉफी जीतना मुश्किल हो जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आखिर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे.

भारतीय टीम अंक तालिका में कहां है?

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. इस तरह टीम इंडिया पांचवें नंबर पर है, वहीं श्रीलंका टीम 20 प्वॉइंट्स और 41.67 PCT के साथ पांचवें स्थान पर है. वहीं, अंक तालिका में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने जिसके पास 84 प्वॉइंट्स हैं और 87.50 PCT है.

भारत को WTC के इस संस्करण में कितने मैच खेलने हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम को 2025-27 वाले संस्करण में अभी कुल 9 मैच और खेलने हैं. टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी और 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी. ऐसे में भारत के पास इस संस्करण में अभी 9 मैच खेलने हैं, जिसके बाद ही फैसला होगा कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी या नहीं.

कैसे फाइनल में पहुंच सकता है भारत?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम को 9 मुकाबले खेलने हैं. अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो कोशिश करनी होगी कि वह सभी मैच जीते, ताकि दूसरी टीमों पर निर्भर न रहना पड़े. इतना ही नहीं अगर टीम इसमें से 7 मैच जीतने में कामयाब होती है, तो टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया 8 मुकाबले जीत लेती है तो उसका पीसीटी 68.5 हो जाएगा और टीम इंडिया अपने बाकी सभी 9 मुकाबले जीत जाती है तो उसका पॉइंट्स परसेंट 74.1 हो जाएगा और उसके फाइनल में जाने की दावेदारी प्रबल हो जाएगी.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना

मैचतारीखस्थानस्टेडियमसमय (IST)फॉर्मेट
पहला टेस्ट15–19 अगस्त 2026गॉलगॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमसुबह 10:00 बजेटेस्ट
दूसरा टेस्ट23–27 अगस्त 2026कोलंबोसिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंडसुबह 10:00 बजेटेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा, जो 19 अगस्त तक खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा, जो 27 अगस्त तक खेला जाएगा. इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर एक कदम बढ़ा सके.

यहां देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT (%)
1 ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41122041.67
7 इंग्लैंड134813824.36
8वेस्टइंडीज112723022.73
9पाकिस्तान514046.67

ये भी पढ़ें: 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए घोषित किए गए 12 वेन्यू पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जानिए कितने मैचों में यहां मिली जीत

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे? यहां समझिए पूरा समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button