ट्रम्प बोले- ईरान पर भरोसा खत्म हो रहा:वे झूठ बोलते हैं, लेकिन बातचीत जारी है- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा। कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने कहा, “वे झूठ बोलते हैं, गलत जानकारी देते हैं। हमेशा बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अपना वादा बार-बार तोड़ देते हैं।” हालांकि, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर बातचीत में शामिल हैं। ट्रम्प ने कहा कि बातचीत के दौरान ही उन्हें खबर मिली कि जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पांच मिसाइलें दागी गईं। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सतर्क रहना जरूरी है और भविष्य में हमलों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल वह आक्रामक दिख सकता है, लेकिन समय के साथ उसकी क्षमता कमजोर पड़ जाएगी।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |