Tach – 12.1 inch 2.5K डिस्प्ले, 9 JBL स्पीकर और 10,200mAh बैटरी! दमदार है Motorola का AI टैबलेट

मोटोरोला ने भारत में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है. ये टैबलेट उन लोगों के लिए है जो पढ़ाई, ऑफिस के काम और एंटरटेनमेंट के लिए बड़ी स्क्रीन वाला डिवाइस चाहते हैं. इसमें 12.1 इंच की 2.5K डिस्प्ले, 9 JBL स्पीकर, बड़ी 10,200mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने इसमें कई AI फीचर्स भी जोड़े हैं.
मोटो पैड 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है. इसकी खास बातें 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स सामान्य ब्राइटनेस, 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट, DCI-P3 कलर गामट, परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है.
Android 16 और AI फीचर्स
यह टैबलेट Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है. मोटोरोला का कहना है कि इसमें Android 18 तक OS अपडेट, 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. इसके अलावा इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं, जैसे Google Gemini, Circle to Search, AI Writing Tools, AI Notes, Smarter Reader, Smart Connect और 9 JBL स्पीकर सिस्टम मिलता है.
Moto Pad 70 Groove की सबसे बड़ी खासियत इसका 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम है.इसमें शामिल हैं 4 ट्वीटर, 3 वूफर और 2 पैसिव रेडिएटर. इसके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मूवी और म्यूजिक का अनुभव बेहतर हो सकता है.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक YouTube देखा जा सकता है. सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 2 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
डिजाइन और बाकी फीचर्स
Moto Pad 70 Groove में ऑल-मेटल बॉडी दी गई है. इसके साथ 360 डिग्री Kickstand 2.0 मिलता है, जिससे इसे अलग-अलग एंगल पर रखा जा सकता है. टैबलेट के साथ कंपनी Moto Clear Case भी दे रही है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट दिया गया है. हालांकि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिलता.
Moto Pad 70 Groove की कीमत और उपलब्धता
मोटो पैड 70 Groove को भारत में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.
कीमत: ₹36,999
बैंक ऑफर: चुनिंदा बैंक कार्ड से ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट
ऑफर के बाद कीमत: ₹33,999
यह टैबलेट 7 अगस्त से Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Source link