Sports- Cwg 2026 Day 10 Live:एथलेटिक्स में भारतीय धावक गुलवीर को ऐतिहासिक कांस्य पदक; मुक्केबाजी में कुल 10 पदक – Commonwealth Games 2026 Day 10 Live: Boxing Athletics Results Updates Medals Tally Highlights Lovlina Preeti -#INA

12:35 AM, 02-Aug-2026
CWG 2026 Day 10 Live: एथलेटिक्स में भारतीय धावक को ऐतिहासिक कांस्य पदक
राष्ट्रमंडल खेल के एथलेटिक्स में भारतीय धावक गुलवीर ने ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई है। इससे पहले धावक गुलवीर सिंह ने 2022 के एशियाई खेलों (हांग्झोउ) में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में भी देश को कांस्य पदक दिलाया था।
11:54 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: नरेंदर को मिला रजत
भारतीय मुक्केबाज नरेंदर को राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। नरेंद्र को पुरुष 90+ किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस ने सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। नरेंदर भले ही स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने रजत पदक जीता। ग्लास्गो में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने इस बार सात स्वर्ण और तीन रजत के साथ कुल 10 पदक अपने नाम किए।
11:43 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: नरेंदर का मुकाबला शुरू
भारतीय मुक्केबाज नरेंदर का मुकाबला शुरू हो गया है। नरेंद्र पुरुष 90+ किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस का सामना कर रहे हैं। मुक्केबाजी में भारत का यह आखिरी मुकाबला है। भारत ने मुक्केबाजी में अब तक सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं।
11:36 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: लॉन बॉल में मिली हार
भारत को लॉन बॉल में हार का सामना करना पड़ा है। महिला एकल सेक्शन सी के पांचवें राउंड में नयनमोनी सैकिया को टाईब्रेक में दक्षिण अफ्रीका की ब्रिजेट हरसेलमैन के हाथों 1-0 से हार मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर था जिसके बाद नतीजा टाईब्रेक के जरिये निकला जिसमें नयनमोनी को हार का सामना करना पड़ा। नयनमोनी इस तरह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं।
11:25 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: अंकुश ने जीता स्वर्ण पदक
भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अंकुश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 80 किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। भारत ने इस तरह मुक्केबाजी में सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीत लिए हैं। अब बस नरेंदर का फाइनल मुकाबला बाकी है। भारतीय मुक्केबाजों के लिए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन दमदार रहा है।
11:11 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: अंकुश का मुकाबला शुरू
भारतीय मुक्केबाज अंकुश का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अंकुश के सामने पुरुष 80 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू से हो रहा है।
10:56 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: सचिन ने जीता स्वर्ण पदक
सचिन सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। सचिन ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को खंडित फैसले में 3-2 से हराया। सचिन इस मैच में शुरुआत से पिछड़ रहे थे, लेकिन अंतिम 10 सेकेंड में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को जोरदार पंच मारा। यह पंच इतना जोरदार था कि मॉर्निंग रिंग में ही लड़खड़ा गए। इसने सचिन के पक्ष में मैच को मोड़ा और स्वर्ण जीतने में सफल रहे। भारत अब तक मुक्केबाजी में छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुका है। अभी दो भारतीयों का रिंग में उतरना शेष है।
10:50 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: सचिन की वापसी
सचिन सिवाच ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में 3-2 से फैसला अपने पक्ष में कराया। लेकिन उन्हें चेतावनी दी गई और एक अंक काटा गया।
10:46 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: सचिन पहले राउंड में हारे
सचिन फाइनल बाउट के पहले ही राउंड में हार गए। सचिन सिवाच खंडित फैसले में 3-2 के अंतर से पिछड़ गए। अब दूसरा राउंड खेला जा रहा है।
10:41 PM, 01-Aug-2026
CWG 2026 Day-10 Live: सचिन का फाइनल शुरू
भारत के सचिन सिवाच का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। सचिन का सामना पुरुष 60 किग्रा वर्ग में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो से हो रहा है।