खबर शहर , UP: सिर पर ईंट से प्रहार, नुकीले पत्थर से काटा गला; पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला फरहान पुलिस ने दबोचा – INA

आगरा के ताजगंज थाना पुलिस ने पत्नी उज्जमा की हत्या के आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ताजमहल के पास दबिश देकर पकड़ा। फरहान 28 जुलाई को पत्नी उज्जमा की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। 


पुलिस के अनुसार आरोपी ने उज्जमा के सिर पर ईंट से वार किया और गले पर भी हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह मौके से भाग निकला था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button