Sports- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बवाल: ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे पर विवाद; लवलीना भड़कीं, लगाई क्लास -#INA


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान ग्लास्गो के एक भारतीय रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, भारतीय दल के खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परोसे गए नैपकिन पर छपे भारत के नक्शे में पूर्वोत्तर राज्यों को नहीं दिखाया गया था। इस पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कड़ी आपत्ति जताई। लवलीना ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में हार मिली।