Sport : भारत ने फिर रविवार को पाकिस्तान को हराया, रोमांचक मैच में ऋषि धवन ने दिलाई जीत #INA

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए आज एक बार फिर सुपर संडे साबित हुआ, क्योंकि आज फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं. 30 जुलाई से शुरू हुई एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हरा दिया है. बता दें कि शिखर धवन इंडियन रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं.
पाकिस्तान के लिए कप्तान इमरान नजीर ने बनाए सबसे ज्यादा 47 रन
इस मुकाबले में इंडियन रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान पैंथर्स की शुरुआत खराब रही थी. टीम के ओपनर मोहम्मद यासिर सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद कप्तान इमरान नजीर ने 29 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं इबरार अट्टा और तौफीक उमर ने 39-39 रन बनाए, जबकि यासिर शाह ने 10 रनों का योगदान दिया. इस तरह पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सकी.
भारत के लिए शादाब जकाती और सुबोध भाटी ने लिए 2-2 विकेट
इंडियन रॉयल्स की ओर से शादाब जकाती और सुबोध भाटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि ऋषि धवन और मनप्रीत सिंह गोनी को 1-1 सफलता मिली.
India defeated Pakistan by 2 wickets in the Asian Legends League. Pakistan posted 167/6, but India chased down the target in 17.4 overs, finishing on 170/8 . seal a thrilling victory in another exciting chapter of this historic rivalry. 🏏 #AsianLegendsLeague #PAKvsIND #INDvPAK pic.twitter.com/NSY7pvMtGt
— Hammad Kurar (@HammadKurar) August 2, 2026
ऋषि धवन ने इंडियन रॉयल्स के लिए लगाया अर्धशतक
पाकिस्तान के दिए 168 रनों के लक्ष्य को इंडियन रॉयल्स की टीम ने 17.4 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इस तरह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया. इंडियन रॉयल्स के कप्तान नमन ओझा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक जलोटा ने 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. सरुल कंवर ने 29 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं ऑलराउंडर ऋषि धवन ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई. ऋषि धवन ने 33 गेंदों पर 50 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले. वहीं अनुरीत सिंह ने 6 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं पाकिस्तान के लिए मोहम्मद इरफान, राहत अली और यासिर शाह ने 2-2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में खड़ा हुआ बड़ा विवाद, ग्लासगो में भारत के नक्शे से ‘नॉर्थ ईस्ट’ हटा, बॉक्सर लवलीना ने जताई नराजगी
प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची इंडियन रॉयल्स
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस जीत के साथ एशियन लीजेंड्स लीग 2026 की ताजा अंक तालिका में बड़ा बदलाव आया है. पाकिस्तान पैंथर्स को हराने के बाद इंडियन रॉयल्स की टीम अब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है.
इंडियन रॉयल्स का अगला मैच
एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के इस सीजन में इंडियन रॉयल्स का यह दूसरा मुकाबला था. इंडियन रॉयल्स ने 31 जुलाई को अपने ओपनिंग मैच में बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रनों से हराया था. अब इंडियन रॉयल्स का अगला मुकाबला श्रीलंकन लायंस और एशियन स्टार्स जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ होना है. यह सभी मुकाबले जाम्बिया के लुसाका में ही खेले जा रहे हैं. बता दें कि इस
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में होगी जम्मू-कश्मीर के बॉलर आकिब नबी की एंट्री, बुमराह की लेंगे जगह
भारत ने फिर रविवार को पाकिस्तान को हराया, रोमांचक मैच में ऋषि धवन ने दिलाई जीत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,