यूपी – Weather Update: बादलों की आवाजाही हुई तेज, अब से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी – INA

रविवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनते ही चारों तरफ से नमी आ गई और बारिश हुई। मौसम विभाग ने साेमवार से तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जम्मू से बंगाल की खाड़ी तक मानसूनी द्रोणी बन हुई है। इससे बारिश तेज होगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले सप्ताह के दौरान मानसूनी सक्रियता में वृद्धि होगी। इससे हल्की और मध्यम वर्षा बढ़ेगी।




कहीं भारी बारिश की संभावना है। सोमवार रात से बादलों की आवाजाही तेज हो गई। इसके बाद तेज बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि विश्व मौसम संगठन की की रिपोर्ट के अनुसार हिंद महासागर में पॉजिटिव आईओडी विकसित होने की संभावना है जिससे अल नीनाे का असर काफी हद कम होगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button