यूपी – Hathras News: रोजाना फब्तियां कसता और रास्ता रोकता, छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, रिपोर्ट दर्ज – INA

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र में बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने शनिवार को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तंग आकर छात्रा ने कॉलेज और कोचिंग जाना तक छोड़ दिया है। शिकायत करने पर पीड़िता के पिता पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। अनू गुप्ता, उसके भाई रिंकू गुप्ता व इनके जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

युवती ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। आरोपी अनू गुप्ता उर्फ अनु कालिया की उम्र 35 वर्ष है। वह दो साल से परेशान कर रहा है। रोजाना फब्तियां कसने, रास्ता रोकने व पीछा करने से परेशान होकर उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया। धमकियों के कारण वह पिछले दो वर्षों से मानसिक तनाव में है।

युवती के अनुसार पिता ने अनू के परिजनों से शिकायत की। इसके बाद कोतवाली में भी शिकायत की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोप है कि लौटकर आने पर शनिवार को अनू, उसके भाई रिंकू व इनके जीजा ने पिता से मारपीट की। अनू ने लोहे की रोड से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जार रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button