खबर शहर , 92वां दीक्षांत समारोह:किसान पिता की बात सुन राज्यपाल ने कहा- ‘मैं भी किसान की बेटी हूं’, बेटी को दी बधाई – Agra University Convocation Live: Governor Anandiben Patel To Honour Meritorious Students With Medals And Degr – INA

12:03 PM, 03-Aug-2026

किसान पिता से बोलीं राज्यपाल- ‘मैं भी किसान की बेटी हूं’, बेटी की उपलब्धि पर थपथपाई पीठ

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली फिरोजाबाद की प्रतिभा के पिता श्याम सुंदर से राज्यपाल ने आत्मीय बातचीत की। जब राज्यपाल ने उनसे पूछा कि वे क्या करते हैं, तो श्याम सुंदर ने बताया कि वे किसान परिवार से हैं। इस पर राज्यपाल ने कहा, “मैं भी किसान की बेटी हूं।” उन्होंने श्याम सुंदर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाकर इस मुकाम तक पहुंचाया है, यह बेहद प्रेरणादायक और प्रशंसनीय कार्य है। राज्यपाल ने प्रतिभा और उसके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

11:56 AM, 03-Aug-2026

आगरा विवि के दीक्षांत में नरेंद्र सिंह का जलवा, सबसे ज्यादा चार स्वर्ण पदक जीतकर बने टॉपर

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह में आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह ने सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक हासिल कर टॉप किया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नरेंद्र सिंह को मंच पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

11:36 AM, 03-Aug-2026

राज्यपाल

राज्यपाल ने 14 से 15 साल की बालिकाओं के एंटी सर्वाइकल वैक्सीन शिविर का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बेटियों को सर्वाइकल  कैंसर  से बचाव के लिए सरकार के अभियान की सराहना की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपनी 14 से 15 साल की बेटियों को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने की अपील की।

11:18 AM, 03-Aug-2026

92वां दीक्षांत समारोह: किसान पिता की बात सुन राज्यपाल ने कहा- ‘मैं भी किसान की बेटी हूं’, बेटी को दी बधाई

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह का काउंटडाउन शुरू हो गया है। खंदारी कैंपस के शिवाजी मंडपम में  समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ ही देर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण और रजत पदक के साथ उपाधियां प्रदान करेंगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button