सीजी- CG: कांग्रेस ने उठाये सवाल; बोली-आतंकी हमले में मृत मजदूरों का शव उनके घर तक नहीं लाना सरकार की बड़ी लापरवाही – INA

Congress on Kulgam Terrorist attack: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों का शव उनके गृह जिले में नहीं पहुंचाने पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए जुबानी हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि आतंकी हमले में मारे गये छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों का शव छत्तीसगढ़ नहीं लाना और वहीं पर अंतिम संस्कार किया जाना भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का परिचायक है। 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो डबल इंजन की सरकार हमारे मजदूरों को सुरक्षा नहीं दे पाई। दूसरी ओर उनकी मौत के बाद क्रिया-कर्म के लिये उनके शवों को घरों तक नहीं पहुंचाना, यह बताता है कि भाजपा सरकार कितनी बड़ी लापरवाह है। उनकी नजर में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की कोई अहमियत नहीं है।

Read More: Sawan Somwar 2026: छत्तीसगढ़ के शिवालय;यहां दशर्न मात्र से पूरी होती है मनोकामना, स्वयंभू हैं नरहरेश्वर महादेव

 

‘मृतकों को एक करोड़ का मुआवजा दें सरकार’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दी। एक सारंगढ़ तो दूसरा सक्ति का था। सरकार मजदूरों के शव भी उनके घरों तक नहीं ला पाई। उनका वही अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्या यह डबल इंजन सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी कि मृतकों के शव उनके घर पहुंचाए। बेहद शर्म आती है ऐसी सरकार पर। सरकार ने मुआवजा भी मात्र 20 लाख घोषित किया है जबकि एक करोड़ देना चाहिए था। केंद्र और राज्य सरकार आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को उनकी मौत के बाद भी यथोचित सम्मान नहीं दे पा रही है। उन दोनों मृतकों का शव इसलिये नहीं लाया गया, क्योंकि वे मजदूर थे? मुख्यमंत्री और सरकार को आम जनता के सामने इसका जवाब देना चाहिये।

Read more: CG Weather News: रायपुर में उमस से लोग बेहाल, इन जिलों में बारिश की संभावना, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि पहलगाम सैलानियों की हत्या के बाद एक बार फिर कश्मीर में दो मजदूरों को धर्म पूछकर आंतकियों ने गोली मार दी। जब-जब केन्द्र सरकार कमजोर दिखती है या उस पर दबाव पड़ता है। तब-तब देश में आतंकी वारदाते होती हैं, पुलवामा, पहलगाम और अब कुलगाम। यह केन्द्र की नाकामी है। साथ ही इस घटना में षड्यंत्र भी लग रहा हैं, ऐसे में यह घटना ध्यान भटकाने की साजिश तो नही? इस घटना की जांच होनी चाहिये।


Credit By Amar Ujala

Back to top button