Sport : मोहम्मद सिराज श्रीलंका में रचेंगे इतिहास, IND vs SL सीरीज में सिर्फ इतने विकेट हासिल कर बनाएंगे नया कीर्तिमान #INA

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. भारत के श्रीलंका दौरे का आगाज भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से करने वाली है. इस सीरीज का अंत 27 अगस्त को होगा. इस दौरे के लिए इंडियन क्रिकेट टीम 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होने वाली है. उसके बाद 7 से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा, जहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास सीरीज शुरू होने से पहले खुद को परखने और तैयारियां पुख्ता करने का मौका होगा. 

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. भारतीय समय के अनुसार यह दोनों मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. 

सिराज के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका

इस सीरीज में भारत के 32 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. मोहम्मद सिराज के पास श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 150 टेस्ट विकेट पूरे करने का मौका होगा. इस सीरीज में 150 विकेट पूरे करने के लिए सिराज को कुल 10 विकेट की आवश्यकता है. सिराज अगर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में 10 विकेट हासिल कर लेते हैं तो, वो अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे. उनके पास 47 मैचों में ये कारनामा करने का मौका होगा.

मोहम्मद सिराज ने अब तक भारत के लिए कुल 46 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 86 पारियों में 29.7 की औसत और 3.53 की इकोनोमी के साथ कुल 140 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान सिराज का बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट रहा है. उन्होंने भारत के लिए अब तक 5 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है, जबकि 8 बार वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 8 विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं. अब श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में उनके पास अपने रिकॉर्ड्स को और बेहतर करने का मौका होगा.

टीम इंडिया के स्क्वाड में हुआ 1 बदलाव

आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से श्रीलंका के खिलाफ घोषित किए गए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में 1 बदलाव हुआ है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते और फिटनेस हासिल नहीं कर पाने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका मिला है. उनको टीम इंडिया के लिए मेडन कॉल अप मिला है. 

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

ये भी पढ़ें : 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले रुतुराज गायकवाड़ पर आया बड़ा अपडेट, स्क्वाड में शामिल होने को लेकर मिला हिंट

मोहम्मद सिराज श्रीलंका में रचेंगे इतिहास, IND vs SL सीरीज में सिर्फ इतने विकेट हासिल कर बनाएंगे नया कीर्तिमान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button