रुचिका विवाद पर सियासत तेज, केजरीवाल को भाजपा का पलटवार:जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब- INA NEWS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वीडियो बनाने वाली नाबालिग बच्ची रुचिका से जुड़े कथित माफी वीडियो को लेकर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बच्ची को डराने-धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी उसकी कानूनी व अन्य हर संभव मदद करेगी। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर पलटवार किया। केजरीवाल ने कहा था कि एक ओर प्रधानमंत्री बच्चों को माफ करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर 15 वर्षीय बच्ची से माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया है। उनके अनुसार वीडियो में बच्ची के हाव-भाव से लगता है कि उस पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद लोगों के मन से डर खत्म हुआ है और अब सरकार फिर से वही माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर एक रुचिका को दबाने की कोशिश होगी तो कई और लोग अपनी आवाज उठाएंगे। केजरीवाल के बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति महिलाओं और बेटियों के सम्मान की बात कर रहा है, उसे पहले अपने राजनीतिक आचरण पर जवाब देना चाहिए। मिश्रा ने स्वाति मालीवाल प्रकरण, संतोष कोली के परिवार और दिल्ली की पूर्व आबकारी नीति का जिक्र करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर चुकी है और अब ऐसे आरोपों से जनता गुमराह नहीं होगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button