Sport : IND vs SL: जहां खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का पहला टेस्ट, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड #INA

IND vs SL: भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका में अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम है, क्योंकि यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में टीम इंडिया हर हाल में इस सीरीज को जीतकर अंक प्राप्त करना चाहेगी. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा. दोनों टीमें गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. तो चलिए जानते हैं कि गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा रहा है.

गाले में खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है. भारतीय टीम को यहां जीत से ज्यादा हार मिली है. टीम इंडिया ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से भारत को 2 मैचों में जीत मिली है. जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम भारत ने कब खेला था पहला टेस्ट?

भारतीय टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट मैच साल 2001 में खेला था. तब टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी सौरभ गांगुली संभाल रहे थे. यह मुकाबला 14 से 17 अगस्त तक खेला गया था. इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 10 विकेट से हराया था. 

आखिरी बार इस मैदान पर भारत ने श्रीलंका को दिया था करारी शिकस्त

वहीं गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने पिछली बार अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में खेला था. यह मुकाबला 26 से 29 जुलाई यानी 4 दिन में खत्म हो गया था. इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों के बड़े अंतर से हराया था. 

भारत बनाम श्रीलंका (गाले टेस्ट मैच)

वर्षविजेता टीममार्जिन (जीत का अंतर)मुख्य बातें
2001 श्रीलंका10 विकेट सेगाले में भारत का पहला टेस्ट मैच था.
2008 भारत170 रनों सेइस मैदान पर भारत की पहली टेस्ट जीत थी.
2010 श्रीलंका10 विकेट सेमहान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का यह आखिरी टेस्ट मैच था.
2015 श्रीलंका63 रनों सेभारत जीत के करीब आकर चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाया था.
2017 भारत304 रनों सेगाले के मैदान पर भारत की सबसे बड़ी और आखिरी जीत थी.

9 साल बाद गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट खेलने उतरेगी टीम इंडिया

अब भारतीय टीम 9 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर गाले के इस मैदान पर टेस्ट खेलने उतरेगी. बता दें कि 2017 के बाद से टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली है. अब गाले में पिछली जीत को बरकरार रखने की जिम्मेदारी शुभमन गिल पर होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा होने वाली है, क्योंकि टीम में सिर्फ गिने-चुने ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव है, जिसमें केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव शामिल हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया गया है, जिन्होंने इंडिया ए के लिए हाल ही में श्रीलंका में खेला था. अब देखने वाली बात होगी कि उन्हें मौका मिलता है या नहीं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: श्रीलंका में कैसे टीम इंडिया के ‘एक्स-फैक्टर’ साबित हो सकते हैं आकिब नबी? जानें वो कारण जो उन्हें बनाएंगे घातक

IND vs SL: जहां खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का पहला टेस्ट, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button